संदेश

Sector 36 : शायद डायरेक्टर को कहीं जाने की बहुत जल्दी थी, गायब क्लाइमेक्स और लचर अंत

चित्र
  पिछले दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही फिल्म सेक्टर 36 देखी। बताया जाता है कि यह निठारी कांड पर बेस्ड है। हालांकि शुरुआत को छोड़कर कहीं से निठारी कांड पर बेस्ड नहीं लगी। लंबे समय बाद दीपक डोबरियाल को किसी फिल्म में देखकर अच्छा लगा। विक्रांत मैसी से बहुत ज्यादा सही एक्टिंग दीपक डोबरियाल की लगी। एक सीन में जिसमें वो कहते हैं उन बच्चों में और मेरी बच्ची में फ़र्क क्या है उसमें उनके भाव कमाल के हैं...। विक्रांस मैसी साइको किलर के कैरेक्टर को पकड़ नहीं पाए या फिल्म राइटर और डायरेक्टर वैसा चाहते ही थे, पता नहीं। साइको किलर अपने अपराध को लेकर बहुत सामान्य तरीके से बात  करते हैंं, जैसे उनके लिए वह अपराध है ही नहीं। लेकिन विक्रांत मैसी का कैरेक्टर बहुत उत्साह से बताता है। हो सकता है हीरो को हीरोगिरी करते दिखाना जरूरी रहा हो। आखिरी बात यह कि इस फिल्म का अगला पार्ट लाने की जगह छोड़ी गई है। फिल्म का अंत अधूरी कहानी के साथ होता है। फिल्म की कहानी एकदम सीधी सपाट है। कहीं-कहीं तो जबर्दस्ती का फिल्म की लेंथ बढ़ाने की कोशिश लगती है। हां, एक चीज में फिल्म कामयाब रही है- मन को घिना देती है। मार...

The Goat Life Movie Review : पीड़ा और अदम्य जिजीविषा की लंबी कहानी

चित्र
Aadujeevitham: The Goat Life Review : अच्छे भविष्य की उम्मीद के साथ हर साल हजारों लोग खाड़ी देश काम करने जाते हैं. कई लोगों के साथ अलग-अलग तरह के धोखे होते हैं. कभी फर्जी वीजा तो कभी वहां नियोक्ता (मालिक) का वीजा और पासपोर्ट छीन लेना. एक धोखा हुआ था केरल के एक मलयाली युवक नजीब (पृथ्वीराज सुकुमारन) और हाकिम (केसर गोकुल) के साथ.  यह कहानी मलयालम भाषा की फिल्म अदुजिवीथम यानी द गोट लाइफ की है. नजीब केरल के एक गांव में अपनी मां और पत्नी के साथ रह रहा होता है. नदी से रेत निकालने का काम करता है. जिंदगी में खुशियां होती हैं, बाप बनने वाला होता है. बस पैसे नहीं होते. इसी के लिए घर गिरवी रखकर सऊदी अरब जाता है. और वहां वह एक भेंड फार्म के मालिक का गुलाम बन जाता है. इसके बाद नजीब के टार्चर और सर्वाइवल की कहानी शुरू होती है.  फिल्म निर्देशक ब्लेसी ने इस सर्वाइवल की कहानी को पर्दे पर बेहद संजीदगी से उतारा है. फिल्म की शुरुआत होती है नजीब के मवेशियों के बर्तन में पानी पीने से. यहां से फिल्म अतीत में जाती है और कहानी परत दर परत खुलती है‌. जिसमें बेहद कम पैसे के बाद भी खुशननुमा जिंदगी और रोमां...

असम घाटी का इतिहास है ब्रह्मपुत्र की जीवनी

चित्र
  किताब – ‘ द अनक्वाइट रिवर: ए बायोग्राफी ऑफ द ब्रह्मपुत्र ’ लेखक – प्रो. अरूपज्योति सैकिया प्रकाशन – ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया भारत में पर्यावरण इतिहासकारों ने आमतौर पर सिंचाई, बांध, विस्थापन और बाढ़ जैसी चीजों पर लिखा है। लेकिन एक नदी के इतिहास पर बहुत कम लोग मिलेंगे। आइआइटी गुवाहाटी के प्रो‌. अरूपज्योति सैकिया ने इस विषय पर काफी दमदार ढ़ंग से कलम चलाई है, वह भी ब्रह्मपुत्र जैसी विशाल और जटिल तंत्र वाली नदी पर। सैकिया ने अपनी किताब ‘द अनक्वेट रिवर : ए बायोग्राफी ऑफ ब्रम्हपुत्र’ में इस नदी के भौगोलिक अतीत से लेकर इसकी जैव विविधता तक पर चर्चा की है। इसमें इस बात पर भी विस्तृत चर्चा है कि किस तरह नदी ने अपने आसपास बसे लोगों और दूसरे जीव-जंतुओं के जीवन को प्रभावित किया है। ब्रह्मपुत्र को उसके अतीत से समझने की कोशिश करते हैं तो वह एक अद्भुत नदी नजर आती है। पहाड़ों से सबसे अधिक गाद बहाकर लाने वाली नदी, शुरुआत में बेहद तेज प्रवाह और मैदान में पहुंचने के बाद एकदम धीमी पड़ चुकी नदी। यह धीमी पड़ने पर साथ में बहाकर लाई गई गाद से एक अनोखे प्रकार के मैदान और बहुत सारी धाराओं का निर्माण कर...

लड़की कैक्टस थी : स्मृतियों, स्वप्न और प्रेम और जिजीविषा की कविता

चित्र
दी प्ति सिंह (वियोगिनी ठाकुर) की कविताएं और अन्य लिखा हुआ फेसबुक सहित कई प्लेटफॉर्म पर तो पढ़ा जाता रहा है। अब उनकी कविताओं का एक संकलन 'लड़की कैक्टस थी' नाम से आ गया है। इसमें 100 कविताएं हैं। उनकी कविताएं पढ़ते हुए आप उनकी सपाट बयानी से बार-बार अभीभूत हो सकते हैं। वे बेहद सरल और न्यूनतम भाषा लालित्य वाली कविताओं के जरिए अपने आसपास की चीजों को बहुत सूक्ष्म नजर से देखती हैं। उनकी कविताएं प्रेम पर हैं। लेकिन ये प्रेम सिर्फ प्रेमी और प्रेमिका का नहीं है। इसमें अपने अस्तित्व से भी प्रेम मिलता है। जो विद्रोह की शक्ल में आता है। कविताएं उस घटाटोप पर तड़ित प्रहार करती हैं जिसे एक स्त्री के स्वतंत्र अस्तित्व पर ओढ़ाया गया है।  कविता संग्रह 'लड़की कैक्टस थी' में शामिल ज्यादातर कविताएं स्मृतियों, स्वप्न और पीड़ा की कविताएं हैं। इन्हें पढ़ते हुए एक कथन याद आ जाता है कि मनुष्य स्मृतियों से बना है। मांस, मज्जा तो सिर्फ उसका ढ़ांचा हैं। प्राण तो स्मृतियां ही हैं। दीप्ति की कविताओं में विभिन्न प्रकार की स्मृतियां हैं। जिनसे हम लगभग प्रतिदिन गुजरते हैं।  स्मृति में कितनी बैलगाड़ियां दर्ज हैं अ...

एक 'कटोरा' जिज्ञासा

चित्र
38 मिलियन डॉलर में नीलाम चीन का कटोरा  फेसबुक पर पिछले दिनों कटोरी/कटोरा ने काफी सुर्खियां बटोरी। कहा गया कि कटोरी तक के मोह से ग्रसित स्त्रियां बुद्धत्व हासिल नहीं कर सकतीं। यह बात बाकी बहुत सारी बातों की तरह ही आई और गई हो गई। लेकिन इस बेहद आम पात्र के बारे में थोड़ी जिज्ञासा जागी। दिलचस्प बात है कि कटोरा तो बुद्ध ने भी नहीं छोड़ा था। बल्कि भिक्षाटन करने वाले भिक्षु/भिक्षुणियों के लिए चंद अनिवार्य चीजों में से थी। कहते तो यह भी हैं कि बुद्ध के शिष्य आनंद के कटोरे में चील के पंजे से मांस का टुकड़ा न गिरता तो बौद्ध धर्म में मांस खाने की अनुमति न मिलती। बुद्धत्व हासिल करने के लिए भूखे-प्यासे तप कर रहे सिद्धार्थ को सुजाता के हाथों एक कटोरा खीर खाकर ही मध्यम मार्ग अपनाने का रास्ता मिल गया और वह बुद्ध बन गए। एक बेहद आम कहावत सुनने को मिलती है, 'कटोरा लेकर भीख मांगना'। यह नहीं मालूम कि यह कहावत कब से शुरू हुई। शायद बौद्ध धर्म के पतन के बाद दीन-हीन बौद्ध भिक्षुओं को देखने के बाद शुरू हुई हो। एक तरफ कटोरे को भिक्षा पात्र के दौर पर देखा जाता है तो दूसरी ओर माएं बच्चों के लिए चंदा मामा ...

'आमनामा' में आम के खास चर्चे

चित्र
साभार : गूगल  वै ज्ञानिकों के बीच मैंजीफेरा इंडिका के नाम से पहचाने जाने वाले आम की बात शुरू कहां से की जाए, यह तय करना थोड़ा मुश्किल है। बचपन के दिनों में तेज हवा चलने के समय या आंधी आने के बाद आम के पेड़ों के नीचे भागने की यादों से या बड़े होने पर आम से जुड़ी राजनीतिक, कूटनीतिक और साहित्यिक किस्से-कहानियों से। आम की चर्चा एक पुराण जितनी विस्तृत है। इन दिनों आम की एक चर्चा बीबीसी हिंदी के पूर्व ब्रॉडकास्टर परवेज आलम साहब ने 'सिने इंक' पर मेहर-ए-आलम साहब के साथ छेड़ रखी है। अब तक सात एपिसोड पूरे कर चुकी इस पॉडकास्ट सीरीज ' आमनामा ' में आम के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा हो चुकी है। शायद आम ही एक मात्र ऐसा फल है जो भारत-पाकिस्तान ही नहीं, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप में भी जिसपर भरपूर राजनीति होती है। अच्छे-बुरे कूटनीतिक संबंध तय होते हैं।  भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का अपने समकक्ष राष्ट्राध्यक्षों को आम खाना सिखाना हो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंटरव्यू में 'आम कैसे खाते हैं' सवाल पूछा जाना। कितना विस्तृत फलक है इस एक फल का।  थोड़ा सा आम क...

'वोदका डायरीज'

आज नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'वोदका डायरीज' देखी. के. के मेनन, शारिब हाशमी, मंदिरा बेदी और राइमा सेन की मुख्य भूमिका है. मुख्यतया एक क्राइम और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. लेकिन आखिर में पूरी कहानी उलट जाती है और पता चलता है कि यह एक साइको थ्रिलर है. इनसेंटिव ऑब्सेसिव आइडेंटिफिकेशन डिसॉर्डर नाम की एक मानसिक बीमारी पर आधारित है. जिसमें व्यक्ति किसी काल्पनिक कैरेक्टर को जीने लगता है. हालांकि गूगल करने पर इस बीमारी के बारे में कुछ पता नहीं चला.  एक एसीपी मनाली में ' कुछ मर्डर मिस्ट्री सुलझाने की कोशिश करता है और उसमें बुरी तरह उलझता जाता है. फिल्म जबर्दस्त थ्रिल और सस्पेंस से भरी हुई है. कहानी बिखरी होने के बावजूद स्क्रीन से नजर नहीं हटती.  के.के मेनन हमेशा की तरह बेजोड़ हैं. शारिब हाशमी भी शानदार हैं. मंदिरा बेदी की एक्टिंग कहीं-कहीं लाउड है.  अगर फिल्म के लिए बीमारी नहीं गढ़ी गई है तो अच्छे और दिलचस्प मुद्दे पर फिल्म बनी है. लेकिन बीमारी की बजाए पूरी फिल्म मर्डर मिस्ट्री में खप जाती है. बीमारी को थोड़ा और स्पेस मिलना चाहिए था. बहुत कम या कहें दिया ही नहीं गया है. एक लेखक है, जो मर्ड...

बाबा ने स्पीति की बारिश से सराबोर कर दिया

चित्र
    curtsy :Google, key monastery  -----------------------------------------------------  नौकरी से भारी ऊब वाले समय से जब एक बार फिर गुजर रहा हूं तो भागकर 'हिमालय' चले जाने का मन हो रहा है़. ऐसे में एक उनीदे से साप्ताहिक अवकाश वाले दिन अपने से करीब 800 किलोमीटर दूर हिमाचल की स्पीति घाटी को याद कर रहा हूं. उसकी कल्पना में खोया हूं. बाबा कृष्णनाथ की हिमालयी यात्राओं के पन्ने फिर से पलट रहा हूं. हम सब हिमालय को तपस्या की भूमि मानते हैं और तपस्या जीवन का आखिरी काम है. हालांकि 'हिमालय' भाग जाना मैं कहीं दूर चले जाने के संदर्भ में इस्तेमाल करता हूं. हिमालय भले ही क्यों न मेरे से हजार किलोमीटर दूरी पर ही हो.अवचेतन में धरती के आखिरी छोर पर है लेकिन बाबा की हिमालय यात्रा त्रयी से गुजरने के बाद मेरा दिल कम से कम 'की' मोनेस्ट्री या गोनपा पर तो आ ही गया है.  यात्रा त्रयी का पहला हिस्सा ' स्पीति में बारिश' है. बाबा प्राकृतिक रूप से शुष्क स्पीति घाटी में बारिश खोजते हैं. वे यहां सराबोर हो जाते हैं ज्ञान की, स्नेह की, परंपरा की और मानवीय रिश्तों की बारिश से...

...दुनिया इतनी भी बुरी नहीं है अभी

चित्र
मैं कई दिन से सोच रहा हूं कि हर दिन काम करते हुए इतनी सारी न्यूज पढ़ी जाती हैं। सीरिया में बम फूट गए, अमेरिका में मॉस शूटिंग हो गई। कोई दो देश धोती खुंटियाए जंग करने पर आमादा हैं। बहुत कुछ ऐसा होता है। हम दुनिया को संवेदनशील होने का पाठ पढ़ाते हैं और खुद अपनी संवेदना गंवाते जा रहे हैं। कई बार यह भी लगता है कि हमारी संवेदना थक गई है। कोई इस बात पर आपत्ति जाहिर कर सकता है कि क्या संवेदना भी थक सकती है ? लेकिन मुझे तो ऐसा ही लगता है। कई बार खबरें पढ़कर आंखें थोड़ी भी नम हो जाती हैं। ऐसी ही एक खबर मिली न्यूयॉर्क टाइम्स पर। यह समाचार पूर्वी जर्मनी के एक गांव गोल्जओ का है। कभी कम्युनिस्ट शासन के अंतर्गत रहे पूर्वी जर्मनी का यह गांव भी बाकी हिस्सों की तरह विस्थापन की मार झेल रहा है। साल 2015 में जब शरणार्थी संकट अपने उफान पर था। सीरिया से हजारों की संख्या में लोग जर्मनी में शरण पाने की कोशिश कर रहे थे तो गोल्जओ में भी 16 सीरियाई परिवारों को स्थानीय मेयर ने बसाया। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने नाक भौं सिकोड़ी। लेकिन जल्द ही उन्होंने स्वीकार कर लिया। यहां के स्थानीय स्कूल में पहली कक्षा में जाने वा...

एक नदी की सांस्कृतिक यात्रा और जीवन दर्शन का अमृत है 'सौंदर्य की नदी नर्मदा'

चित्र
यात्रा वृतांत  पढ़ना कुछ हद तक उस स्थिति में तृप्ति दायक है जब यात्राएं करना किसी वजह से संभव न हों। पढ़ते वक्त शारीरिक न सही पर मानसिक रूप से लेखक के साथ पाठक भी यात्रा तो कर ही रहा होता है। 'सौंदर्य की नदी नर्मदा' ऐसा ही एक यात्रा वृतांत है, जिसमें अमृतलाल वेगड़ मध्य और पश्चिम भारत को सींचने वाली हिमालय से भी पुरानी नदी नर्मदा के तट की परिक्रमा पर ले जाते हैं। मन और कर्म से कलाकार वेगड़ जी ने नमर्दा के अनुपम सौंदर्य का चित्र शब्दों के जरिए खीचा है। किस तरह नर्मदा ने अपने जल से पत्थरों कों हजारों वर्ष में तराश कर मॉर्डन शिल्प में बदल दिया है, खिले हुए फूल की तरह झरने, सब कुछ उन्होंने रंग और ब्रुश की बजाए कलम से चित्रित किया है। एक और बात, यह वृतांत सिर्फ नमर्दा के स्थूल सौंदर्य का वर्णन भर नहीं बल्कि सांस्कृतिक दस्तावेजीकरण भी है। वेगड़ जी के यात्रा वृतांत से पहले तो किताब शुरू करते ही उसकी भूमिका का रसास्वादन मिलता है। मोहनलाल वाजपेयी जी ने क्या खूबसूरत भूमिका लिखी है। वे भूमिका में लिखते हैं, विचित्र नहीं यदि ऐसी अद्वितीया, पुण्योत्मा, शिव की आनंद विधायिनी, सार्थक नाम्ना श्र...

आधी रात को टिपटिपाते पानी में गांव की सुलगती-उलझती याद

चित्र
अषाढ़ के बादल बाहर टिप-टिप बरस रहे हैं। ये टिप-टिप बरसा पानी वाले बादल नहीं हैं। ये तो बस बरस कर निकल जाएंगे, सुबह आंख खुलेगी तो धूप से आंख मिचमिचाएगी। लेकिन अभी का माहौल कुछ ऐसा है कि गांव और घर की याद आ रही है बड़ी बेतहाशा। इस तरह बारिश से मेढक टर टराने लगते थे। घर के सामने खड़े बबूल के पेड़ पर जुगनू चमकते थे। माहौल थोड़ा रोमांचक, थोड़ा खुशी वाला और थोड़ा सैडेटिव हुआ करता था। थोड़ा सैडेटिव होने की कोई खास वजह न होते हुए भी ऐसा होता था। शायद यह बस मौसम का असर हुआ करता था। भीतर गर्मी होती थी, बाहर आसमान से पानी चू रहा होता था। अभी बस याद आ रहा है वही माहौल, वही मौसम। कई बार जहां हम रह रहे होते हैं वो हमें अच्छा नहीं लगता। इसे ही शायद कहते हैं, घर की मुर्गी साग बराबर। फोटो: गूगल से साभार  यहां (इंदौर) में बारिश हो रहा पर पूरी तरह सन्नाटा है। एकदम नीम सन्नाटा। गली के कोने पर कुत्ता दुबक कर बैठा हुआ है। स्ट्रीट लाइट की रोशनी में सड़क पर इकट्‌ठा हुआ पानी चमक रहा है। अजीब से ख्याल आ रहे हैं उस कुत्ते, चमकते पानी और खुद को छाया में आराम से खड़े हुए देखकर। यह भी एक अति ही है कि मैं खुद को उस...

दो कौड़ी की वेब सीरीज है 'लैला'

चित्र
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई दीपा मेहता की वेब सीरीज लैला को लेकर काफी चर्चा है। कहा तो यह जा रहा है कि मेहता के डायरेक्शन में बनी यह वेब सीरीज भारत की आजादी के शताब्दी वर्ष यानी 2047 का आइना है। सीरीज की शुरुआत थोड़ी रोमांचक और डरावनी लगती है। हर तरफ धुआं-धुआं और कचरे का पहाड़ दिखता है। किसी किसी फिल्म या कहानी में कई बार हम लोग तो इसलिए भी कुछ स्पेशल खोजने लगते हैं कि उसकी खूब चर्चा हो रही होती है। हमने एक दिन में चार एपिसोड इसी उम्मीद में देख डाले कि शायद कुछ स्पेशल हो इसमें। लेकिन न तो यह फिल्म भविष्य के शुद्धतावद की सनक से डरा पाती है और न ही पर्यावण संकट को लेकर, जैसा कि शुरुआत ही इसी विषय से होती है। सीरीज के पहले एपिसोड का पहला बड़ा शॉट है शुद्धतावादियों का शालिनी और रिजवान के घर धमक पड़ना। वो शालिनी पाठक, उसकी बच्ची को उठा ले जाते हैं और रिजवान की हत्या कर देते हैं। पहला सवाल भी यहीं उठता है कि अंतर धार्मिक/जातीय विवाह की वजह से शुद्धतादी पकड़कर ले जाते हैं तो उन्हें पानी चोरी करने के आरोप का बहाना क्यों बनाना पड़ा ? आखिर यह देश आर्यावर्त बन चुका था। उनकी सरकार थी, इसके बावजूद वो किसी...

एकरंगी होती दुनिया

चित्र
आज मैं सुबह से मेरे दिमाग में एक बात तनकर खड़ी हो गई है। कतई वह खिसकने का नाम नहीं ले रही है। बात है एकरसता की, विविधता की। यह दुनिया जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कितना एकरस होती जा रही है। चाहे वह भाषा हो या खान-पान। जीवों जेनेटिक विविधता हो या फलों और सब्जियों की। सारे शहर एक जैसे ही लगते हैं। एक जैसी बनावट, लगभग एक ही जैसा कल्चर। खाने के मामले में तो पूछना ही नहीं है। चाइनीज पंजाबी और साउथ इंडियन का इस तरह प्रभुत्व है कि स्थानीय स्तर की सारी चीजें गायब। जब मैं किसी शहर की सड़क पर टहलता हूं तो बड़ी बोरियत सी लगती है। पिछले वाले शहर वाले मैक्डोनॉल्ड और सीसीडी से यहां भी सामना हो जाता है। विविधता किसी भी शहर के पुराने हिस्से में तो बची है लेकिन जो नया हिस्सा है वहां बिल्कुल नहीं है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नई संस्कृति किस तरह विविधता को लील जाने पर आमादा है। भाषायी और जैव विविधता को थोड़ा सा आंकड़ों में देखें तो स्थिति ज्यादा साफ दिखती है। 1903 से लेकर अब तक सब्जियों की 93 फीसदी से अधिक प्रजातियां खत्म हो चुकी हैं। 1903 में सिर्फ कद्दू की 285 प्रजातियां दुनिा भर में उगती थीं...

एक कविता का सर्वोदयी स्वर ...

चित्र
विनोद कुमार शुक्ल का कविता संग्रह 'सब कुछ होना बचा रहेगा' काफी दिन से बुक शेल्फ में रखा हुआ था। अचानक से कुछ न पढ़ी गई किताबें टटोलते हुए उसकी याद आ गई। गुंजेश भाई कई बार विनोद कुमार शुक्ल की कविता सुनाए हैं पहले। उन्हीं के बताने पर यह काव्य संग्रह भी लिए थे। अब हमारी इतनी हैसियत तो नहीं कि विनोद कुमार शुक्ल की किसी कविता की या उनके कविता संग्रह की समीक्षा करें। बस पढ़ते हुए एक कविता मन-मस्तिष्क में कहीं गहरे धंस गई। इसे तीन से चार बार पढ़ चुके हैं अब तक। मंगल ग्रह इस समय पृथ्‍वी के बहुत पास आ गया है'  कविता जितनी बार पढ़ते हैं, हर बार गांधीवाद और उनका सर्वोदयी दर्शन बहुत बेसब्री से याद आ जाता है। इस कविता को पढ़ते हुए सबसे पहले धरती पर आसन्न जलवायु संकट पर दिमाग जाता है। यह धरती, जिसे अथर्व वेद में 'धरती माता' कहा गया है, को इसके ही बेटे-हम सब तहस-नहस करने को आमादा हैं। इंसान आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस तक पैदा कर लिया है लेकिन सवाल है कि यह सब किस काम का होगा जब धरती रहने लायक ही नहीं बचेगी ? अभी भारत जैसे देश का कोई भी मेट्रो और स्मार्ट सिटी पानी के मामले में बेपर है।...

शेखर और मैं

चित्र
एक मैराथन प्रयास के बाद 'शेखर: एक जीवनी' पढ़कर संपन्न कर दिए। खत्म करने के तत्काल बाद तो वैसा ही था जैसा कोई अन्य किताब पढ़ने के बाद महसूस होता है। सूनापन जैसा। जैसे कुछ दिन के लिए कोई चीज जिंदगी का हिस्स हो गई हो। सोते-जागते, हर वक्त उसका साथ रहता है। शेखर एक जीवनी पहली किताब है, जो पढ़ने के बाद करीब शाम तक धीरे-धीरे अपने पाश में लेती गई और पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले ली। एक समय मेरी जिंदगी में उतनी ही उदासी भर गई, जितना आखिर में शेखर और शशि के जीवन के जीवन में थी। हमने अपने भीतर कई तरह विकृतियां देखनी शुरू कर दी। जो शेखर के जीवन में थी। वह सब हमारे पोर-पोर में चुभने लगी। शुरुआत से शेखर का बचपन और मेरा बचपन करीब-करीब एक जैसा था। उतनी ही उपेक्षा हमें मिली, जितनी शेखर को। मुझे उपेक्षा मिली, ऐसा मैं सोचता हूं। शेखर भी यही सोचता था। शायद ऐसा न रहा हो। मैं उतना विद्रोही नहीं रहा कभी तो शरारतें कम करता था लेकिन क्लास में पढ़ने में मन कभी नहीं लगा। उसी की तरह मेरे भीतर सब्र नहीं है। क्रांति जैसा कुछ करना तो चाहता हूं पर जल्द ही इरादे हांफ जाते हैं। शायद यह एक मध्यम वर्गीय व्यक्ति का...

स्व से साक्षात्कार

चित्र
1 मैं नि:शब्द हूं  निर्वाक्, भौचक   विस्मित, जब नजर गई स्वयं पर  एक दिन औचक  भटक रहा था रोशनी के लिए बाहर  और ... घना अंधेरा था अंतस में ही मेरे  उत्कंठा थी विश्व, ब्रह्मांड  जान लेने की जल्दी  अनजान था खुद से  लड़ना चाहता था जिनसे बाहर  वो सब मौजूद स्वयं के भीतर  लबरेज था सामंती वृत्तियों से  और खोज-खोज कर टकरा रहा था बाहर  देख रहा था क्रांति के सपने  जब देखा खुद के भीतर  तब हुआ प्रकाश  क्रांति तो मांग रहा मेरा ही अंतस  ----- 2 मेरे पास खत्म हुए किस्सों की खामोशी है खुद से भी बातें खत्म हो जाने के बाद का मौन टीस है ठंडी उदासी घनी होने की  कुछ प्रकाश है शोर का इस खामोशी,  उदासी  और मौन मिले क्षण में  जहां खत्म हो जाती हैं  सब किस्से, कहानियां, बातें  शुरू होता है सवालों का अंधड़  उड़ा ले जाता है कहीं दूर वीराने में  क्या छुपी हुई थी असल बात दो वाक्यों के बीच अव्यक्त की भी ह...

मुट्‌ठी से फिसला हुआ छुट्‌टी का दिन और शाम के कुछ घंटे

चित्र
फाइल फोटो, साभार गूगल। मुट्ठी से जिस तरह रेत सरकती है उसी तरह छूट्‌टी के दिन, दिन फिसल जाता है। सुबह आधे घंटे ज्यादा सोया जाता है। दोपहर को फिर पेट भरने का इंतजाम मुश्किल से। इस तरह एक लंबी नींद लेने के बाद जब आंख खुलती है तो शाम कमरे में आ चुकी होती है। दिन तो रोज के जैसा ही रहता है लेकिन यह शाम थोड़ी तो अलग होती है। गली में कई नए चेहरे नजर आते हैं। जो अन्य दिन कभी नहीं दिखते। बर्फ गोले वाले की घंटी सुनाई पड़ती है। पड़ोसी की प्ले लिस्ट का पता चलता है। यह शाम बहुत ठहराव लिए होती है। जैसे लगता है कि दुनिया को कहीं नहीं जाना है। सब इस शाम की मंद-मंद खुशी में शरीक हैं। छुट्‌टी की शाम ही पता चलता है कि मुहल्ले में बच्चे भी रहते हैं। अपने मम्मी-पापा की अंगुली पकड़ कर चॉकलेट खरीदने की जिद करते हुए। हमजोलियों के साथ धमाचौकड़ी करते हुए। ये आजाद हो चुके होते हैं दस किलो के बस्ते और गले में फंसी टाई से। हां होमवर्क से अभी भी ये अपना पिंड नहीं छुड़ा पाए होते। लेकिन यह एक से दो घंटे का वक्त इनका अपना जरूर होता है। थोड़ा और बढ़िए तो एक ताजा हवा का झोंका आता है और मन को भिगो कर चला जाता है। यह परफ्य...

ईको रूम है सोशल मीडिया, खत्म कर रहा लोकतांत्रिक सोच

चित्र
pawel kuczynski  लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद और असहमति दो बेहद जरूरी तत्व हैं। इस व्यवस्था की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि इस व्यवस्था में रहने वाले लोग व्यक्तिगत तौर पर कितने लोकतांत्रिक हैं। वे असहमति के स्वर को कितनी जगह देते हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कई बार विचार आता है कि क्या यह प्लेटफॉर्म हमारे  लोकतांत्रिक विचार को बढाता है ? क्या यह यूजर को दूसरे की असहमति को स्पेस देना सिखाता है ? सोशल मीडिया जब नया नया आया था तो कहा यही गया था कि इससे दुनिया ग्लोबल हो गई। लोग अपनी बात को बगैर काटा छांट कर रख सकेंगे। दुनिया ग्लोबल तो उतनी नहीं हुई, लेकिन लोगों की बात बगैर सेंसर हुए रखी भी जाने लगी। इसके लोकतांत्रिक होने का पहला मजाक तो डेटा के हेरफेर ने कर दिया। यह बात शत प्रतिशत साबित हो चुकी है। अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप से लोगों का विचार बदलना हो या फिर ब्रिटेन में चल रहे ब्रेक्जिट जनमत संग्रह में । ऐसी घटनाओं ने इस टेक बेस्ड डेमोक्रेसी की सीमाओं का खुलासा कर दिया है। यह साफ साफ बता रहा है कि सोशल मीडिया बेस्ड डेमोक्रेसी की लगाम किसी ...

'कविता हमेशा धर्म के विरुद्ध होती है'

चित्र
अरबी के प्रसिद्ध आधुनिक कवि अदोनिस पेरिस में स्व निर्वासित नागारिक के रूप में रह रहे हैं। उन्हें अरबी भाषा में गद्य कविता का आविष्कारक माना जाता है। उन्हें लगभग हर बार साहित्य के नोबेल का एक उम्मीदवार माना जाता है। अदोनिस की अरब में लोकप्रियता के बारे में कहा जाता है कि उन्हें हर कोई जानता है। लेकिन वे साल साल 2011 के बाद से वे लगातार सीरिया संघर्ष को लेकर एक विवादस्पद व्यक्तित्व रहे हैं। 2011 की शुरुआत में सीरियाई विद्रोह की शुरुआत के बाद अरबी बुद्धिजीवियों को अदोनिस की टिप्पणी का इंतजार था। न सिर्फ इसलिए कि वे एक बड़े कवि हैं बल्कि वे शियाओं की अलावित शाखा से भी हैं। जिससे कि सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद का संबंध है। आखिरकार साल 2016 के जून महीने में अदोनिस ने बसर अल-असद को एक खुला खत लिखा। जिसमें उन्होंने डेमोक्रेटिक ट्रांजिशन का आह्वान किया था। लेकिन तब तक असद शासन 1400 लोगों की हत्या कर चुका था। अदोनिस की इतनी देर से प्रतिक्रिया देने को लेकर भी उनकी काफी आलोचना हुई। 86 वर्षीय अदोनिस ने साल 2016 में ही पैन अरब न्यूजपेपर अल हयात में नियमित कॉलम लिखकर अरब स्प्रिंग की विफलता पर अपने ...