असमानता के दुष्चक्र में फंसता लोकतंत्र
लोगों के बीच लगातार बढ़ती आर्थिक असमानता पूरे देश को ऐसे बम पर बैठा रही है जो कि जब फटेगा तो सब कुछ शून्य कर देगा। यह जितनी देर में फटेगा, उतना ही भयानक होगा। इसका जल्द से जल्द हल खोजना चाहिए। इसके साथ सामाजिक असमानता पर तो कुछ कहने लायक ही नहीं है। वह 70 साल में भी बहुत कम नहीं हो पाई है। अभी राजनीतिक समानता काफी हद तक आ गई है। दलित और पिछड़े भी अपनी राजनीतिक शक्ति को पहचानने लगे हैं। राजनीतिक शक्ति का ही परिणाम है कि वे अब पीड़ित होने पर पुलिस स्टेशन तक जाने की हिम्मत जुटाते हैं। इसके ऊपर अब भी गिने चुने ही पहुंचते हैं। पूरे देश में दो अप्रैल को जाे हुआ, उसे सामाजिक समानता पाने की एक उत्कंठा की तरह भी देखा जा सकता है। एससी एसटी एक्ट एक ऐसे कवच की तरह है जो उन्हें सामंती अत्याचार से बचाता है। बिना सोचे समझे इसके साथ छेड़छाड करना मतलब है बड़े तबके को ठगा महसूस कराना। इसमें बदलाव करना ही है तो यह काम संसद को करना चाहिए। सारे कानूनों का कम या ज्यादा दुरुपयोग हो ही रहा है। इसे ठीक करने के लिए एक कमेटी बनाई जा सकती थी। वह जरूरी सुझाव देती और गलत इस्तेमाल के आंकड़ों को संसद में रखती। इससे कानून...