संदेश

AK-47 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हथियारों के राजा की खूबसूरत दास्तान...

चित्र
तर्जनी की छुअन से थरथराता यह हथियार कोई मयार्दा नहीं जानता,साठ सैकिंड उर्फ छः सौ गोली का आफताब। बंदूक कमबख्त बड़ी कमीनी और कामुक चीज रही है। सुकमा के जंगलों में काली धातु चमकती है। स्कूल के एनसीसी दिनों में पाषाणकालीन थ्री-नाट-थ्री को साधा था,बेमिसाल रोमांच होता था। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान रायफल के बट की धमक आज भी स्मृति फोड़ती है। लेकिन यहां एसएलआर यानी सैल्फ-लोडिंग राइफल और मानव इतिहास की सबसे मादक और मारक बंदूक एके-47 की बात हो रही है। भारतीय आजादी के साल किसी रूसी कारखाने में ईजाद और आजाद हुये इस हथियार ने अब तक तकरीबन दस करोड़ चेहरे सूरज ने देख लिये हैं। इसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरीकी एम-16 महज अस्सी लाख। एक बंदूक अपने चालीस-पचास वर्षीय जीवनकाल में दस इंसानों ने भी साधी तो सौ करोड़। मतलब भारत की आबादी जितने होंठ यह चूम चुकी है। इसका जिस्म, जोर और जहर गर्म मक्खन में चाकू की माफिक दुश्मन की छाती चीरता है। ख्रुश्चेव की सेना ने 1956 का हंगरी विद्रोह इसी बंदूक से कुचला था। वियेतनाम युद्ध में इसने ही अमरीकी बंदूक एम-14 को ध्वस्त किया। झुंझलाये अमरीकी सि...