संदेश

Nationalism लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

न होता यह राष्ट्रवाद

डार्विन  अच्छा किया  तुमने,  बता दिया कि  हम बंदर थे ।  अब कह सकूंगा खुदा से इंसानों को फिर से  बंदर कर दे।  ना देना दोबारा ऐसा दिमाग,  इसकी बुद्घि को भी  बंजर कर दे, ताकि ना पनप सके  फिर राष्ट्रवाद ।  इस कमजर्फ नें  धरती को  लाल कर दिया, सिर्फ दो सौ सालों में  लाशों से पाट दिया, देखते ही देखते  इसनें दुनिया को  कंटीली बाड़ों में बांट दिया ।  जब से यह प्रेत आया  धरती नें हिटलर देखे,  मौत के गैस चेंबर देखे,  दो दो महा युद्ध देखे, नागासाकी- हिरोशिमा को  पिघलते देखे, इंसानों को  भाप बनते देखे,  वियतनाम देखे,  इराक देखे, फिलस्तीन में  मासूमों के चीथड़े देखे।   न होता यह राष्ट्रवाद,  न बंटती यह धरती, न गरजती बंदूके  न जमता कोई  सियाचीन में  न जलता कोई  सहारा की रेत में।  कर सकता हर कोई  यात्राएं  धरती के  इस छोर से  उस छोर तक, ...

कौन था वह

कौन था वह, जिसने सबसे पहले धरती की छाती पर टैटू गोदा होगा, उगाया उन रेखाओं पर  नफरत की नागफनी, कितना सींचा होगा लहू से, फिर बना होगा एक एक कबीला, ऐसे ऐसे कितने कबीले बने होंगे, सब अपनी नींव नरमुंडों पर ही खड़ी किए होंगे ! कबीले कब देश हो गए पता ही नहीं चला, फिर बनाया सबने एक एक झंडा लगाया उसमें एक बड़ा सा डंडा | झंडे का आकार बढ़ता गया इंसानों के शरीर से कपड़ा उतरता गया, वह जब भी ठिठुरते हुए कपड़े के लिए चीखता, एक बड़ा झंडे वाला डपटता तू देशद्रोही  तुझे झंडे का सम्मान नहीं आता |