संदेश

पर्व लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मकरसंक्रांति : अनेकता में एकता का जश्न

चित्र
बचपन के वो दिन याद आते हैं जब मकरसंक्रांति के महीनों पहले से ही गांव में तैयारी आरंभ हो जाती थी | हर घर में लाई बनाने के लिए धान का उबालना और सुखाना शुरु हो जाता था, गांव के भड़भूजों के यहां भीड़ बढ़ने लगती थी |  इस गरीब तबके को भी इस त्योहार का  काफी बेसब्री  से इंतजार रहता था, होता भी क्यों न, आखिर यह त्योहार उसके लिए एक अच्छा आमदनी का जरिया जो होता था | गांव की फिजा में घुल रही गुड़ की महक के बीच तिल भी अपनी खुशबू बिखेर रहा होता था, लोग गुड़ में तिल मिलाकर तिलकुट बनाना  आरंभ कर देते थे | मकरसंक्रांति का त्योहार भारतीय सभ्यता और संस्कृति से इस कदर जुड़ाव रखता है कि इसके बिना कल्पना करना संभव नहीं, इसका संबंध मौसम परिवर्तन, कृषि तथा प्रकृति जैसे जीवन के आधारभूत तत्वों से है तो  नैतिकता से भी उतना ही घनिष्ठ सम्बन्ध रखता है यह | इसके माध्यम से अन्न के प्रति आदर प्रकट किया जाता है  ।  यह त्यौहार हिन्दू धर्म के सर्वे भवन्तु सुखिन:  विचार का पूरी तरह से अनुसरण करता है, क्योकि इसमें यह प्रावधान किया गया है की धरती के सभ...