फेसबुक शहर : आधी रात के बाद
फेसबुक शहर में जलने वाली हरी बत्तियां वैसे तो हमेशा से ही बात-चीत के लिए तैयार मित्रों की उपलब्धता ही बताती हैं, लेकिन जब ये बत्तियां आधी रात के बाद जलती हैं तो कहानी कुछ और ही होती है | आधी रात के बाद चमक रही इन बत्तियों के पीछे होता है कोई चांद सा प्रोफाईल पिक्चर वाला शख्स | जिसका हो रहा होता है इंतजार | फेसबुक शहर में हुआ प्यार भी इस शहर की तरह नायाब ही होता है | इंतजार करने वाले जोड़े को अक्सर यह बात पता होती है कि वे कभी प्रोफाईल से आगे रियल में दीदार नहीं कर सकेंगे फिर भी करते हैं रोज इंतजार | शायद यह प्यार चीज ही ऐसा है जो करवाता है इंतजार और बस इंतजार चाहे यह दिल्ली- नोयडा जैसे शहर में हुआ हो या फेसबुक पर | इस फेसबुक शहर में आधी रात को हरी बत्तियां जलने के पीछे एक और कारण है वह है इस शहर के साठ से सत्तर साल के बाशिंदे , इनमें कुछ लोग ७० की उम्र में तलाश रहे होते हैं बचपन तो कुछ लोग फिर से जवानी के दिन, इसी चक्कर में ये बेचारे फुदकते रहते हैं एक प्रोफाईल से दूसरी प्रोफाईल , कभी-कभी तो रात गुजर जाती है | यह फेसबुक शहर युवा और बुजुर्ग में भेदभाव नहीं करता और न ही आ...