महात्मा गांधी का नेहरू को 1945 में लिखा गया पत्र और उसका जवाब
महात्मा गांधी द्वारा 05 अक्तूबर 1945 में जवाहरलाल नेहरू को लिखा पत्र यहां दिया जा रहा है। इस पत्र से यह स्पष्ट हो जाता है कि गांधीजी ने जो कुछ हिन्द स्वराज में लिखा था, उस पर वे अंत तक डटे रहे थे। वे यह भी चाहते थे कि कांग्रेस उनके इस प्रारूप पर विचार करे और काम भी करे। लेकिन जवाहरलाल ने इसे एक सिरे से खारिज कर दिया। नेहरू ने जवाब में भारतीय गाांवों को पिछड़ा और असभ्य कहा। इस पत्र के नीचे जवाब के रूप में नेहरू द्वारा गांधी को लिखा गया पत्र भी है। ------------------------------------------------------------------------------------------------------- 05 अक्तूबर, 1945 चि. जवाहरलाल, तुमको लिखने को तो कई दिनों से इरादा किया था, लेकिन आज ही उसका अमल कर सकता हूँ। अंग्रेजी में लिखूं या हिन्दुस्तानी में यह भी मेरे सामने सवाल रहा था। आखिर में मैंने हिन्दुस्तानी में ही लिखने का पसंद किया। पहली बात तो हमारे बीच में जो बड़ा मतभेद हुआ है उसकी है। अगर वह भेद सचमुच है तो लोगों को भी जानना चाहिए। क्योंकि उनको अंधेरे में रखने से हमारा स्वराज का काम रूकता है। मैंने कहा है कि ‘हिन्द स्वराज‘ ...