घरेलू महिला कामगारों की अनसुनी चीखें
महिलाएं आत्मनिभर्र बनने के लिए बड़ी संख्या में घरों से दूर शहरों में काम खोज रही हैं। कुछ पढ़ी-लिखी महिलाएं मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करती हैं तो अनपढ़ महिलाएं शहरी घरों मेें। काम दोनों करती हैं, पर एक को महिला सशक्तीकरण का चेहरा माना जाता है और दूसरे पर किसी का ध्यान नहीं जाता। यह सुबह से शाम तक अलग-अलग घरों में बर्तन धुलती हैं, खाना बनाती हैं, कहने को भले ही यह कामगार हैं पर इन्हें सिर्फ नौकरानी समझा जाता है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में लगभग 9 करोड़ से अधिक घरेलू कामगार महिलाएं हैं। इनके साथ तरह-तरह की क्रूरता, अत्याचार, और शोषण होता है पर कोई संगठन न होने की वजह से इनकी आवाज दब कर रह जाती है। आए दिन ऐसे मामले अखबारों की सुर्खियां बनते हैं, पर कभी उन पर समाज में व्यापक बहस नहीं होती है। व्यापक बहस तो छोडि़ए लोगों के लिए ऐसे मामले चर्चा का विषय भी नहीं बनते सामान्य रूप से, जबतक कि कोई बड़ी वारदात न हो। ज्यादातर महिला कामगारों की चीखें कोठियों की चारदीवारी में घुटकर रह जाती है। रोज-रोटी छिनने के डर से वे अपने साथ हो रहे जुल्म की शिकायत भी नहीं कर पाती हैं। घरेलू कामगार...