संदेश

किताब लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शेखर और मैं

चित्र
एक मैराथन प्रयास के बाद 'शेखर: एक जीवनी' पढ़कर संपन्न कर दिए। खत्म करने के तत्काल बाद तो वैसा ही था जैसा कोई अन्य किताब पढ़ने के बाद महसूस होता है। सूनापन जैसा। जैसे कुछ दिन के लिए कोई चीज जिंदगी का हिस्स हो गई हो। सोते-जागते, हर वक्त उसका साथ रहता है। शेखर एक जीवनी पहली किताब है, जो पढ़ने के बाद करीब शाम तक धीरे-धीरे अपने पाश में लेती गई और पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले ली। एक समय मेरी जिंदगी में उतनी ही उदासी भर गई, जितना आखिर में शेखर और शशि के जीवन के जीवन में थी। हमने अपने भीतर कई तरह विकृतियां देखनी शुरू कर दी। जो शेखर के जीवन में थी। वह सब हमारे पोर-पोर में चुभने लगी। शुरुआत से शेखर का बचपन और मेरा बचपन करीब-करीब एक जैसा था। उतनी ही उपेक्षा हमें मिली, जितनी शेखर को। मुझे उपेक्षा मिली, ऐसा मैं सोचता हूं। शेखर भी यही सोचता था। शायद ऐसा न रहा हो। मैं उतना विद्रोही नहीं रहा कभी तो शरारतें कम करता था लेकिन क्लास में पढ़ने में मन कभी नहीं लगा। उसी की तरह मेरे भीतर सब्र नहीं है। क्रांति जैसा कुछ करना तो चाहता हूं पर जल्द ही इरादे हांफ जाते हैं। शायद यह एक मध्यम वर्गीय व्यक्ति का...

तुम्हें क्या क्या लिखें

जिंदगी का राग लिखें,  रंग लिखें  पतझड़-बसंत लिखें  या मन की तरंग लिखें हर रोज सोचते हैं  तुम्हें क्या क्या लिखें जमीं का माहताब लिखें  अपनी आंखों का आब लिखें या कोई ख्वाब लिखें  सोचते हैं क्या क्या लिखें  तेरे कदमों की आहट लिखें  मुस्कराता देख मिलती राहत लिखें  या अपनी आखिरी चाहत लिखें सोचते हैं तुम्हें क्या क्या लिखें  होठों का गुलाब लिखें खूबसूरती का शबाब लिखें  या बस लफ्ज 'लाजबाब' लिखें  सोचते हैं अब और क्या लिखें  क्यों ना तुम पर  कोई किताब लिखें  दिल की हर बात लिखें  बस लिखते रहें  दिन-रात लिखें  पर सवाल वही क्या-क्या लिखें  कहां से शुरू कहां  अंत करें

फूलों का जनाज़ा निकलते देखा |

चित्र
अब तक मैंने फूलों को जनाज़े पर था चढ़ते था देखा, कल मैनें फूलों का जनाज़ा निकलते देखा | एक बार फिर से धर्म के नाम से इंसानियत का  दम घुटते देखा, कल मैनें इस जहां को रोशन करने वाले चराग़ो को बुझते देखा | किसी की उम्मीद, लाठी, और किसी घर के चिराग को बिखरते, टूटते औ बुझाते देखा, सूने आँगन, सूनी गलियां सबकुछ रोते  बिलखते देखा | कल मैंने फूलों का जनाज़ा निकलते देखा .... कल तक जिस दीनी तालीमों के किताबों की दी जाती थी दुहाई, उसे खून के छीटों से सनते देखा,  एक बार फिर से गोलियों  की गूँज में बचपन की मासूमियत को गुम होते देखा | कल तक जिन फिजाओं में घुलती थी महक, खिलखिलाहट, उमंग, उल्लास की, उस पर सिसकियों सन्नाटों की गंध को तारी होते देखा | कल मैंने फूलों का जनाज़ा निकलते देखा .... कल तक माओं को  बस्ते टिफिन था भरते देखा, आज उन हाथों को जनाज़ा सजाते देखा, | कल तक जिन आँखों में थी उम्मीद और आशाएं, उनमें आंसू और नैराश्य के बादल को छाते देखा | कल हमनें फूलों का जनाज़ा निकलते देखा ...... #यायावर_प्रवीण (मेरे द्वारा उन तमाम बच्चों को श्रद्धांजली देनें...