संदेश

शहर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महानगर

वहां के लोग रहस्यमय थे सबके चेहरों पर मुखौटे परत दर दर परत चेहरे ऊपर से शांत पर सबके भीतर  कुछ   जल रहा था  हर कोई बस  चल रहा था वहां के कुत्तों तक को समझना मुश्किल था लोगों की गंभीरता को देखते हुए कहा जा सकता था कि  हर कोई विचारक है कोई प्लेटो कोई रूसो  कोई अरस्तू है पर  सबके सब पुस्तकों के बाजार में उल्लू खोजते थे काफी खोजबीन करने पर पता चला यह जगह कोई महानगर है आगे राजधानी बनने की संभावना पूरी थी यहां के लोगों की ना उम्मीदी के बीच बड़ी उम्मीद थी सड़कों पर लोगों की भीड़ थी फिर भी वे वीरान थी इस भीड में अधिकतर चेहरे मुरझाए हुए गुलाब थे जबकि वे सुखी होने के सभी वर्तमान पैमाने  पूरे करते थे जल्द ही पता चला वहां लोग जिंदा नहीं थे बस इसका नाटक कर रहे थे एक दूसरे को कुचल आगे बढ़ने में सुख चैन तलाश रहे थे संवेदनाएं किनारे पड़ी कराह रही थीं रह रह कर अभी भी अपने होने का अहसास करा रही थीं मुझे यह सब देख महानगर से डर लगने लगा पता नहीं यह मेरा भ्रम था  या हकीकत .

फेसबुक शहर : आधी रात के बाद

चित्र
फेसबुक शहर में जलने वाली हरी बत्तियां वैसे तो हमेशा से ही बात-चीत के लिए तैयार मित्रों की उपलब्धता ही बताती हैं, लेकिन जब ये बत्तियां आधी रात के बाद जलती हैं तो कहानी कुछ और ही होती है | आधी रात के बाद चमक रही इन बत्तियों के पीछे होता है कोई चांद सा प्रोफाईल पिक्चर वाला शख्स | जिसका हो रहा होता है इंतजार | फेसबुक शहर में हुआ प्यार भी इस शहर की तरह नायाब ही होता है | इंतजार करने वाले जोड़े को अक्सर यह बात पता होती है कि वे कभी प्रोफाईल से आगे रियल में दीदार नहीं कर सकेंगे फिर भी करते हैं रोज इंतजार | शायद यह प्यार चीज ही ऐसा है जो करवाता है  इंतजार और बस इंतजार चाहे यह दिल्ली- नोयडा जैसे शहर में हुआ हो या फेसबुक पर | इस फेसबुक शहर में आधी रात को हरी बत्तियां जलने के पीछे एक और कारण है वह है इस शहर के साठ से सत्तर साल के बाशिंदे , इनमें कुछ लोग ७० की उम्र में तलाश रहे होते हैं बचपन तो कुछ लोग फिर से जवानी के दिन, इसी चक्कर में ये बेचारे फुदकते रहते हैं एक प्रोफाईल से दूसरी प्रोफाईल , कभी-कभी तो रात गुजर जाती है | यह फेसबुक शहर युवा और बुजुर्ग में भेदभाव नहीं करता और न ही आ...