समस्याओं के निदान का अड्डा, 'Advice Adda'
आजकल व्यक्ति अपनी सामाजिक जिंदगी हकीकत में कम और वर्चुअल स्पेस पर अधिक बिता रहा है। खासकर के जो नई पीढ़ी है वह इस बात को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है और आलोचनाओं का शिकार भी होती है। लेकिन हकीकत इससे थोड़ा अलग है। इस अलग हकीकत को अगर समझना है तो सोचने का नजरिया भी थोड़ हट के बनाना होगा। अब सोचिए ऐसे में जब वह दिन के 10 घंटे इंटरनेट पर काम करने में बिताएगा तो सामाजिक हकीकत की जिंदगी में होगा या इंटरनेट की आभासी दुनिया में। दूसरी बात उम्र बढऩे के साथ-साथ व्यक्ति की सीखने की क्षमता और इच्छा शक्ति में भी कमी आ जाती है। ऐसे में पुरानी पीढ़ी के लोग चाहकर भी उतना बेहतर तरीके से आधुनिक तकनीकों का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। जो कुछ लोग भी ऐसा करने में सफल होते हैं सीखने के प्रति बेहद मजबूत इरादों वाले और उत्साही होते हैं। समस्याएं इस लिए आती हैं क्योंकि आजकल का युवा काम करता है तो आभासी दुनिया में, कुछ खरीदता बेंचता है तो आभासी दुनिया में यहां आज-कल इलाज भी कराना हो तो आभासी दुनिया। सामने कोई नहीं मिलने वाला । ...