गांधी और सत्याग्रह के प्रति जिज्ञासु बनाती है यह किताब
जब नील का दाग मिटा : चंपारण 1917 प्रकाशन - राजकमल लेखक - पुष्यमित्र चंपारण सत्यागह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक अहम मोड़ है| पहली बार भारतीय भूमि पर सत्य का राजनीतिक और सामाजिक बदलाव के लिए प्रयोग होता है| यही वह मोड़ है जब खेतिहर जनता कार्पोरेट फॉर्मिंग के खिलाफ खुलकर मुखर होती है और अपने आंदोलन को राष्ट्रीय फलक पर ले जाने का प्रयास करती है| सबसे महत्वपूर्ण है यह है कि इसी मोड़ पर गांधी पहली बार भारतीय गांवों और उसकी समस्याओं से रू-ब-रू होते हैं| जब नील का दाग मिटा : चंपारण 1917 इस ऐतिहासिक मोड़ की घटनाओं को संजोने वाली पॉकेट बुक है| अभी तक चंपारण सत्याग्रह के नायक के तौर पर सिर्फ महात्मा गांधी को याद किया जाता है| लेकिन यह किताब बीसों ऐसे नायकों को सामने लाती है जिनके बिना चंपारण सत्याग्रह संभव ही नहीं था| इन नायकों में किसका काम सबसे महत्वपूर्ण था, इसका आंकलन तो संभव नहीं क्योंकि हर कोई महत्वपूर्ण नजर आता है| लेकिन शुरुआत की जाए तो राजकुमार शुक्ल पहला नाम है| जो गांधी को चंपारण लेकर आए| इनके साथ शीतल राय, शेख गुलाब और पीर मोहम्मद मुनिश जैसे बीसों नाम हैं| यह किताब है तो...