रेल और जिंदगी...
रेल में कुछ लोगों को विरह नजर आता है और गुनगुनाते हैं " रेलिया बैरन पिया के लिए जाए रे... | लेकिन मुझे इसमें जिंदगी नजर आती है | यह जिंदगी भी बिल्कुल इसी तरह है, कभी एकदम सीधे चली जाती है और कभी अचानक से धड़धड़ाकर ट्रैक बदल लेती है | अब तक कितनी बार ऐसे ही बदल चुकी है | इसके ट्रैक बदलते समय लगने वाले हल्के झटके को कुछ लोग उसका डिरेल होना मान बैठते हैं, और हाय तौबा मचाने लगते हैं | कुछ ऐसे भी दिखाई पड़ते हैं जो जान बचाने के प्रयास में खुद तो चलती ट्रेन से कूदते ही हैं, साथ वाले को भी खींचना चाहते हैं | रेल और जिंदगी में और भी समानताएं नजर आती हैं, दोनो रोज एक नई मंजिल तय करती हैं | जिसदिन रेल यह मान बैठे कि मंजिल पुरानी है तो शायद वह प्लेटफार्म ही न छोड़े | उसी तरह मुझे जिंदगी भी उसी तरह नजर आती है | हम हर रोज आफिस जाते हैं और घर जाते हैं, लेकिन रोज कुछ नया खोजते हैं | जिस दिन गलती से भी दिमाग में यह बात आ जाती है कि यह रोज का काम है तो काम करने का मन नहीं होता | रेल में कितने लोग सवार होते हैं और उतरते जाते हैं, लेकिन वह कभी उनके लिए अपनी मंजिल नही भूलती ह...