कृष्ण तुम भगवान नहीं
आज दिमाग में कृष्ण को लेकर कुछ ख़याल आ रहे थे, हर बार की तरह बार बार यही लग रहा था की कृष्ण कैसे भगवान हो सकते हैं ? क्या उन्होंने गीता में अपने मुख से खुद को ही भगवान बताया इसी लिये | यह तो अपने मुंह मियाँ मिट्ठू बनने वाली बात हुई | इन्ही उलझे ख्यालों में जो कुछ दिमागी हलचल हुई वही लिखने की कोशिस है | अरे कृष्ण कहाँ गए तुम, इस बार भी तुम्हारा जन्मदिन देश में बड़ी धूम धाम से मनाया गया, लेकिन उसी समय देश के अलग अलग हिस्सों में कई द्रोपदियों का चीर हरण हो रहा था | लेकिन उन्हें कोई कृष्ण बचाने वाला नहीं मिला | उनकी चीखें तुम्हारे जन्मोत्सव के शोर में दब कर रह गईं | कितनों ने तुम्हारे मदद की आस में गला फाड़ के चीखा होगा, कितनों ने आँखें बंद कर के बुदबुदाया होगा, शायद अब कोई कृष्ण आ जाए | पर कोई नहीं आया | क्या कभी हजारों साल पहले किसी एक द्रोपदी की इज्जत बचाने से तुम इतने बड़े हो गये की आने वाली पीढियां बिना किसी सवाल के तुम्हे पूजती रहेंगी ? अगर यही मान लिया जाये तो कुछ दिन पहले मेरठ में एक व्यक्ति ने भी किसी अंजन द्रोपदी की लाज बचाने की खातिर ...