युद्धरत और धार्मिक जकड़े समाज में महिला की स्थित समझने का क्रैश कोर्स है ‘पेशेंस ऑफ स्टोन’
फिल्म : पेशेंस ऑफ स्टोन निर्देशक : अतीक रहीमी अभिनेत्री : गोल्शिफतेह फराहानी अभिनेता: हामिद जिवासन, मासी मरोत ध र्म से जकड़े किसी पितृसत्तात्मक समाज में महिलाओं की स्थिति कितनी दमघोंटू हो सकती है, इसका एक नमूना पेश करती है पेशेंस ऑफ स्टोन | यह अफगान वार ड्रामा फिल्म धूल भरी गलियों और उड़ती गोलियों से होकर मिडिल-इस्ट के सामाजिक तानेबाने की कई परतें उधेड़ती है | फिल्म लगभग 30 साल की एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसके पति की उम्र 60 के आसपास है | वह एक मुजाहिद्दीन होता है, लेकिन गर्दन में गोली फंसने से कोमा में है | महिला (गोल्शिफतेह फरहानी) कोमा में पड़े पति को चीनी और पानी का घोल ट्यूब के जरिए देती है | इस बीच, लगातार घर के बाहर बम फट रहे होते हैं ...उसके पास बमुश्किल चीनी और पानी खरीदने के पैसे होते हैं | पुरुष की देखभाल के बाद जो समय बचता है ..उसमें एक पैरालाइज पति से महिला का लंबा मोनोलॉग है | जिसमें वह शादी के दस सालों की घटनाओं और दर्द भरे जीवन को याद करती है | वह इस बात को लेकर शिकायत के अंदाज में बताती है कि 17 साल की उम्र में उसकी एक बहुत अधिक उम्र के...