संदेश

JNU लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कौन बदले ? जेएनयू या सरकार

चित्र
तस्वीर साभार: इंडियन एक्सप्रेस एक आम नजरिए से देखा जाए तो जेएनयू या किसी भी संस्था में देश विरोधी, और सजा पाए आतंकी के समर्थन मेें नारे लगाना गलत हो सकता है। क्योंकि हर कोई यही दलील पेश करेगा कि जिस देश में रहते हो उस देश के खिलाफ कैसे बोल सकते हो । पर जब हम इसे एक प्रबुद्ध नागरिक और नजरिए का विस्तार करके देखने की कोशिश करते हैं तो यह गलत और अटपटा तो लग सकता है पर देशद्रोह तो कतई नहीं हो सकता।   सबसे पहले कथित तौर पर जेएनयू में अफजल गुरु के लिए लिए लगाए नारों को ही ले लेते हैं। आपको पता होगा कि संसद भवन पर हमले के आरोप में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिनमें से दो को अदालत ने रिहा कर दिया था और अफजल गुरु को फांसी की सजा दी सुनाई गई थी।   फांसी गलत थी या सही इसपर मेरे मानने या न मानने से कोई खास फर्क नहीं पडऩे वाला, पर हां कानूनविदों और के मानने से जरूर पड़ता है। कई  विधि विशेषज्ञों ने फांसी के समय इसे गलत ठहराया था। उन्होनें इसमें कई न्यायिक खामियां गिनाई थी। काटजू ने तो खुलेआम कहा था कि यहां न्यायिक गलती हुई है। और तो और फैसला सुनाते वक्त जूरी ...