संदेश

मनोविज्ञान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शेखर और मैं

चित्र
एक मैराथन प्रयास के बाद 'शेखर: एक जीवनी' पढ़कर संपन्न कर दिए। खत्म करने के तत्काल बाद तो वैसा ही था जैसा कोई अन्य किताब पढ़ने के बाद महसूस होता है। सूनापन जैसा। जैसे कुछ दिन के लिए कोई चीज जिंदगी का हिस्स हो गई हो। सोते-जागते, हर वक्त उसका साथ रहता है। शेखर एक जीवनी पहली किताब है, जो पढ़ने के बाद करीब शाम तक धीरे-धीरे अपने पाश में लेती गई और पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले ली। एक समय मेरी जिंदगी में उतनी ही उदासी भर गई, जितना आखिर में शेखर और शशि के जीवन के जीवन में थी। हमने अपने भीतर कई तरह विकृतियां देखनी शुरू कर दी। जो शेखर के जीवन में थी। वह सब हमारे पोर-पोर में चुभने लगी। शुरुआत से शेखर का बचपन और मेरा बचपन करीब-करीब एक जैसा था। उतनी ही उपेक्षा हमें मिली, जितनी शेखर को। मुझे उपेक्षा मिली, ऐसा मैं सोचता हूं। शेखर भी यही सोचता था। शायद ऐसा न रहा हो। मैं उतना विद्रोही नहीं रहा कभी तो शरारतें कम करता था लेकिन क्लास में पढ़ने में मन कभी नहीं लगा। उसी की तरह मेरे भीतर सब्र नहीं है। क्रांति जैसा कुछ करना तो चाहता हूं पर जल्द ही इरादे हांफ जाते हैं। शायद यह एक मध्यम वर्गीय व्यक्ति का...

क्रोध के कितने रंग

चित्र
 गुस्सा जीव का एक स्वाभाविक भाव है। आम तौर पर हर किसी का गुस्सा एक सा ही दिखता है। लेकिन असलियत में यह अपने भीतर कई सारे रंग और वजहें समेटे हुए होता है। गुस्से को हानिकारक मानने की एक सामान्य सी धारणा है।मानोविज्ञान की प्रोफेसर लीजा फील्डमैन का यह लेख गुस्से या क्रोध की कई सारी परतें खोलता है। गुस्से पर प्रियदर्शन की एक कविता की कुछ पंक्तियां हैं- जो इसके सबसे अधिक दिखने वाले लक्षण को बयां करती हैं। बहुत सारी चीज़ों पर आता है गुस्सा / सबकुछ तोड़फोड़ देने, तहस-नहस कर देने की  एक आदिम इच्छा उबलती है/ जिस पर विवेक धीरे-धीरे डालता है ठंडा पानी कुछ देर बचा रहता है धुआं इस गुस्से का / तुम बेचैन से भटकते हो, देखते हुए कि दुनिया कितनी ग़लत है, ज़िंदगी कितनी बेमानी लिसा फील्डमैन बैरट -------------------------- कड़वाहट, द्वेष और रोष। गुस्से की असंख्य किस्में हैं। कुछ हल्की होती हैं और कुछ रुखे और शक्तिशाली जैसे कि प्रचंड क्रोध। भिन्न भिन्न गुस्से की तीव्रता के साथ उद्देश्य भी अलग-अलग होते हैं। यह चीखते हुए बच्चे पर सामान्य  उत्तेजना के रूप में होता है और राजनीतिक प...