संदेश

prmchand लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुंशी प्रेमचंद : यथार्थ जीवन के एक रचनाकार

चित्र
आज हिन्दी साहित्य जगत के अमूल्य निधि मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि के अवसर पर, उनके द्वारा मानवीयमूल्यों के ऊपर रचे गए रचना संसार की छोटी सी समीक्षा - असल नाम धनपत राय, हिंदी में प्रेमचंद के नाम से तो उर्दू रचना संसार में नवाब राय के नाम से लिखने वाले मुंशी प्रेम चंद प्रारंभ में वतन परस्ती से लबरेज होकर गल्प लिखते थे।  उर्दू में उनका पहला कहानी संग्रह 'सोजे वतन' 1909 में जब आया तो अंग्रजी सरकार में हड़कंप मच गया। उसकी सारी प्रतियां जला दी गई। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह हिंदी साहित्य जगत के लिए मील का पत्थर साबित हो गया। दरअसल उसके बाद हिंदी जगत को प्रेमचंद नाम का एक यथार्थवादी लेखक मिल गया। और यहां से शुरू हुई हिंदी साहित्य जगत में याथार्थ पर आधारित कहानियां और उपन्यास लिखने का सिलसिला। 'सोजे वतन' में 'दुनिया का सबसे अनमोल रतन' कहानी में उन्होनें जिस तरह से देश के लिए प्राणोत्सर्ग को प्रतिष्ठित किया है, वैसा शायद फिर कभी कोई नहीं लिखेगा। 1936 में लखनऊ में मुंशी प्रेमचंद ने प्रगतिशील लेखक संघ के प्रथम अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा था कि, ...