संदेश

railway station लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तुष्टीकरण छोड़ आधुनिकीकरण के ट्रैक पर दौड़ी प्रभु की रेल

चित्र
मोदी सरकार के पहले रेल बजट को लेकर जारी कयासों का दौर समाप्त हो गया | रेल मंत्री सुरेश प्रभु नें अब तक चले आ रहे लालीपॉप बांटने की परम्परा पर ब्रेक लगाते हुए  रेलवे को आधुनिकीकरण के ट्रैक पर दौड़ाने की घोषणा किया | किसी भी बजट में न तो सब कुछ अच्छा हो सकता है और न ही सब कुछ बुरा । बजट पेश करते समय  मंत्री को संतुलन बनाना पड़ता है । कई सीमाओं के बावजूद यह रेल  बजट अधिक यथार्थवादी रहा । बहुत दिनों से रेलवे को ऐसे बजट का इंतज़ार था जिसमें रेलवे की वास्तविक हालत सुधारने का माद्दा हो । रेल मंत्री ने इस वस्तु स्थिति को महसूस किया और रेलवे में निवेश तथा उसकी क्षमता विस्तार पर ध्यान दिया ।  भारतीय रेलवे के इतिहास में यह पहला मौका था जब बजट में कोई नई ट्रेन चलाने की घोषणा  नहीं किया गया | इस बात की जरूरत बहुत दिनों से महसूस की जा रही थी कि नई ट्रेनों की घोषणा के पहले  समीक्षा की जाय कि क्या ट्रैकों पर जगह खाली है | रेलवे के अनुसार वर्तमान रेल पटरियों पर 100%  अतिरिक्त भार है | इसी कारण ट्रेनें लेट चलती हैं और रेल हादसों का भी यह एक प्रमुख कारण है | ...