संदेश

season लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मौसम के साथ चलें...

चित्र
मौसम परिवर्तन वैसे तो एक स्वाभाविक प्रक्रिया है लेकिन जब यह परिवर्तन अपने नियत समय पर नहीं होता है तो यह चिंता का विषय बन जाता है। इधर पिछले 10 से 15 वर्षो पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि मौसम का परिवर्तन कुछ कुछ असंतुलित हुआ है। गर्मी में बहुत अधिक गर्मी और सर्दी में बहुत अधिक सर्दी पड़ रही है। पूरे एशिया क्षेत्र पर इसकी मार है। कृषि विशेषज्ञ एमएस स्वामीनाथन कहते हैं कि तापमान बढ़ने से सबसे अधिक गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है जिसके कारण खाद्यान्न संकट पैदा हो सकता है। भारत में 64 प्रतिशत जनसंख्या इससे पेट भरती है। आज मौसम में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है वह है मौसम का अपने निधारित समय से इतर परिवर्तित होना। जहां पहले अक्टूबर के पहले सप्ताह तक एक मोटे चादर भर की ठंड पड़ने लगती थी वहीं अब यही हालत दिसंबर मध्य तक बनी रहती है। दिसंबर का कड़कड़ाता जाड़ा अब बीते दिनों की बातें हो गई हैं। गर्मी और बरसात के मौसम की भी कुछ ऐसी ही कहानी है। अब सावन में बारिस की पहली फुहार स्वप्न हो चुकी है। मौसम के इस तरह से आगे पीछे होने से कृषि और स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ा है। एक अनुमान के मुता...