संदेश

BJP लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

‘मालदा’ लिटमस टेस्ट का शिकार तो नहीं !

चित्र
  चुनाव के चौाखट पर खड़े मालदा के कलियाचक कस्बे में अचानक हुई हिंसा के बाद से राजनीतिक गलियारों में भी गहमागहमी बढ़ गई है। हर घटना की तरह इस बार भी अराजकता की  आंच पर स्वार्थ की रोटियां सेंकी जा रही हैं। घटना के कारणों के तह में जाएं तो सरसरी तौर पर इसका कारण पैगम्बर मोहम्मद साहब पर  हिन्दू महा सभा के नेता कमलेश तिवारी द्वारा  की गई टिप्पणी को माना जा रहा। जिसके कारण लगभग पूरे देश में विरोध का सुर दिखाई पड़ा। बताया गया कि मालदा में लगभग ढ़ाई लाख मुस्लिम सडक़ों पर उतरे। इसे एक सिरे से  स्व स्फूर्त  आक्रोश मानना मुश्किल है। इतनी बड़ी भीड़ इकठ्ठा  करने के लिए निश्चित तौर पर किसी न किसी ने योजना बनाई होगी।  अन्य कारणों में बताया गया कि मालदा  और और आसपास बड़े पैमाने पर ड्रग माफियाओं द्वारा गांजा और अफीम की खेती कराई जाती है। जिसको बीएसएफ और नार्कोटिक्स ने मिलकर नष्ट करने का अभियान चलाया। इससे व्यथित होकर माफियाओं ने मालदा की पूरी साजिश रची। हालांकि दोनों में से कोई भी कारण अभी तक पुख्ता नहीं हो सका है। ऐसे में सवाल है कि कौन था वह शख्स या...