सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से क्रांति का भ्रम
इलस्ट्रेशन साभार: पावेल कुजोवस्की (Pawel Kuczynski) सोशल मीडिया प्लेटफार्म वैकल्पिक मीडिया बनते बनते रह गया। यह अब कांस्पीरेसी का हथियार बन गया है। इसका इस्तेमाल जरूरी मुद्दों को दबाने और अस्थिरता फैलाने के लिए संगठित तरीके से किया जा रहा है। हमने पिछले कुछ दिनों में इतनी खबरें पढ़ ली है सोशल मीडिया से कांस्पीरेसी की कि मन में कहीं गहरे यह बैठने सा लग गया है, जो हम शेयर, प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं कहीं वह भी तो इसी का हिस्सा तो नहीं? कहीं हम इस्तेमाल तो नहीं हो रहे हैं। जिस मीम्स पर हम बैडौल से हाहाहाहा का रिएक्शन देकर आगे बढ़ जाते हैं या किसी पोस्ट पर कुछ नैनो सेकेंड के लिए ही दुखी हो जाते हैं वह प्रायोजित हो सकता है। जिस आवाज को हम एंटी इस्टेबलिशमेंट समझते हों और वह भी जिसे प्रो गवर्नमेंट, दोनों सरकार के खड़े किए गए हैं, ऐसा पता चले तो आप पर क्या बीतेगी ? दरअसल ऐसा हो रहा है. जो चीज हम सरकार के खिलाफ और समर्थन में शेयर कर रहे हैं, उस पर रिएक्शन दे रहे हैं उसमें से काफी संख्या में कंटेट ऐसा होने की संभावना है, जो खास तरह के प्रपोगंडा का हिस्सा है या होने की संभावना है। साल 201...