न होता यह राष्ट्रवाद
डार्विन अच्छा किया तुमने, बता दिया कि हम बंदर थे । अब कह सकूंगा खुदा से इंसानों को फिर से बंदर कर दे। ना देना दोबारा ऐसा दिमाग, इसकी बुद्घि को भी बंजर कर दे, ताकि ना पनप सके फिर राष्ट्रवाद । इस कमजर्फ नें धरती को लाल कर दिया, सिर्फ दो सौ सालों में लाशों से पाट दिया, देखते ही देखते इसनें दुनिया को कंटीली बाड़ों में बांट दिया । जब से यह प्रेत आया धरती नें हिटलर देखे, मौत के गैस चेंबर देखे, दो दो महा युद्ध देखे, नागासाकी- हिरोशिमा को पिघलते देखे, इंसानों को भाप बनते देखे, वियतनाम देखे, इराक देखे, फिलस्तीन में मासूमों के चीथड़े देखे। न होता यह राष्ट्रवाद, न बंटती यह धरती, न गरजती बंदूके न जमता कोई सियाचीन में न जलता कोई सहारा की रेत में। कर सकता हर कोई यात्राएं धरती के इस छोर से उस छोर तक, ...