मकबूल फि़दा हुसैन से एक संक्षिप्त मुलाकात
'' पाँच हज़ार सालों से हिंदुस्तान की कला चल रही है। बीच में कैसे-कैसे लोग आए। कुछ हुआ है ! कभी नहीं हुआ, जऱा सा भी नहीं हुआ। अजंता जैसी गुफ़ाओं में क्या-क्या है, उसका मुक़ाबला है कोई। कला कभी नहीं रुक सकती। '' भारत के पिकासो मक़बूल फि़दा हुसैन ने भले ही दुनिया को अलविदा कह दिया हो पर उनको भारतीय चित्रकला को देश से बाहर ले जाने के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होनें अकूत शोहरत और दौलत कमाई तो उनके दामन से विवादों का भी लगाव रहा। चित्रकार होने के साथ-साथ वे फि़ल्मकार भी रहे। मीनाक्षी, गजगामिनी जैसी फि़ल्में बनाईं। उनका माधुरी प्रेम तो ख़ासा चर्चा में रहा । इंटरनेट की दुनिया में भटके-भटकते एक दिन बीबीसी पर मकबूल साहब का इंटरव्यू हाथ लग गया, तो सोचा क्यों न इसे संजो लिया जाए। यह संक्षिप्त इंटरव्यू बीबीसी पत्रकार वंदना ने साल 2011 में लंदन स्थित उनके अपार्टमेंट पर लिया था। एमएफ़ हुसैन क्या कर रहे हैं इन दिनों? भारत में तो लोगों को आपको दीदार नहीं होते। यहाँ लंदन में आपसे मुलाक़ात हो रही है? नहीं ऐसी बात नहीं है, जहाँ भी रहता हूँ पेंटिंग करता रहता ह...