The Goat Life Movie Review : पीड़ा और अदम्य जिजीविषा की लंबी कहानी
Aadujeevitham: The Goat Life Review : अच्छे भविष्य की उम्मीद के साथ हर साल हजारों लोग खाड़ी देश काम करने जाते हैं. कई लोगों के साथ अलग-अलग तरह के धोखे होते हैं. कभी फर्जी वीजा तो कभी वहां नियोक्ता (मालिक) का वीजा और पासपोर्ट छीन लेना. एक धोखा हुआ था केरल के एक मलयाली युवक नजीब (पृथ्वीराज सुकुमारन) और हाकिम (केसर गोकुल) के साथ. यह कहानी मलयालम भाषा की फिल्म अदुजिवीथम यानी द गोट लाइफ की है. नजीब केरल के एक गांव में अपनी मां और पत्नी के साथ रह रहा होता है. नदी से रेत निकालने का काम करता है. जिंदगी में खुशियां होती हैं, बाप बनने वाला होता है. बस पैसे नहीं होते. इसी के लिए घर गिरवी रखकर सऊदी अरब जाता है. और वहां वह एक भेंड फार्म के मालिक का गुलाम बन जाता है. इसके बाद नजीब के टार्चर और सर्वाइवल की कहानी शुरू होती है. फिल्म निर्देशक ब्लेसी ने इस सर्वाइवल की कहानी को पर्दे पर बेहद संजीदगी से उतारा है. फिल्म की शुरुआत होती है नजीब के मवेशियों के बर्तन में पानी पीने से. यहां से फिल्म अतीत में जाती है और कहानी परत दर परत खुलती है. जिसमें बेहद कम पैसे के बाद भी खुशननुमा जिंदगी और रोमां...