संदेश

लोकतंत्र लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

असमानता के दुष्चक्र में फंसता लोकतंत्र

चित्र
लोगों के बीच लगातार बढ़ती आर्थिक असमानता पूरे देश को ऐसे बम पर बैठा रही है जो कि जब फटेगा तो सब कुछ शून्य कर देगा। यह जितनी देर में फटेगा, उतना ही भयानक होगा। इसका जल्द से जल्द हल खोजना चाहिए। इसके साथ सामाजिक असमानता पर तो कुछ कहने लायक ही नहीं है। वह 70 साल में भी बहुत कम नहीं हो पाई है। अभी राजनीतिक समानता काफी हद तक आ गई है। दलित और पिछड़े भी अपनी राजनीतिक शक्ति को पहचानने लगे हैं। राजनीतिक शक्ति का ही परिणाम है कि वे अब पीड़ित होने पर पुलिस स्टेशन तक जाने की हिम्मत जुटाते हैं। इसके ऊपर अब भी गिने चुने ही पहुंचते हैं। पूरे देश में दो अप्रैल को जाे हुआ, उसे सामाजिक समानता पाने की एक उत्कंठा की तरह भी देखा जा सकता है। एससी एसटी एक्ट एक ऐसे कवच की तरह है जो उन्हें सामंती अत्याचार से बचाता है। बिना सोचे समझे इसके साथ छेड़छाड करना मतलब है बड़े तबके को ठगा महसूस कराना। इसमें बदलाव करना ही है तो यह काम संसद को करना चाहिए। सारे कानूनों का कम या ज्यादा दुरुपयोग हो ही रहा है। इसे ठीक करने के लिए एक कमेटी बनाई जा सकती थी। वह जरूरी सुझाव देती और गलत इस्तेमाल के आंकड़ों को संसद में रखती। इससे कानून...

नहीं स्वीकार ऐसा लोकतंत्र

चित्र
जहां भूख से  मरते बच्चे,  कर्ज के बोझ से  दबे किसान, शिक्षा का हक़ मांगते  युवाओं का  सड़कों पर उतरना  खतरा बन जाए,  बिना जमीर जिंदा होना  एक शर्त बन जाए, जहां सवाल पूछना देशद्रोह कहा जाए, हक मांगना विकास का  रोड़ा बन जाए  मैं थूकता हूं  ऐसे लोकतंत्र पर।  जहां संविधान और  विज्ञान नहीं,  धर्म रटने पर  पुरस्कार दिया जाए,  सिर कटाना ही  देशभक्ति बन जाए, मैं थूकता हूं  ऐसे लोकतंत्र पर।  अरे.. मैने तो संविधान को  गीता कुरान से भी पवित्र माना था, लोकतंत्र को अपना तंत्र माना था, जिसमें सब  अपनी बात को बा-आवाज-ए-बुलंद  रख सकें, इसे आसमान  से भी विशाल  अर्थों वाला माना था,  वसुधैव कुटुंबकम का पहला  चरण माना था ।  यह तो सत्ता के दलालों के हाथ फंस कर रह गया  कार्पोरेटों के हाथ  खेलने लग गया, हमने इसे घर  जैसा माना था,  जहां एक का दुख सबका दुख होता है, लेकिन यह क्या !  जिसे हमने चुनकर  ...