पहचान क्यों मिटाएं...
हर शहर की अपनी एक सांस्कृतिक विरासत होती है जिस पर वहां के लोग गर्व करते हैं। लेकिन जब इसे धीरे-धीरे मिटा दिया जाता है तो उस शहर की आत्मा भी एक दिन मर जाती है। बचता है तो बस शोर और इमारतों का ढ़ांचा। पिछले साल हम भी मित्रों के साथ जा पहुंचे आगरा। आगरा देखने की चाहत तब से हिलोरे मार रही थी जब से मैं इतिहास समझने लायक हुआ। मन में बड़ा उत्साह था कि कैसी होगी ताज नगरी , क्या जिस आगरा को अकबर और शाहजहां ने सपनों की भांति संवारा था उस शहर में उनकी भी कोई पहचान होगी। इन सब सवालों में उलझा हुआ पहुंच गया आगरे का लालकिला देखने। लेकिन दीदार-ए-किला के पहले ही जो कुछ मैने देखा वह बिल्कुल अप्रत्यासित और बेहद चौंकाने वाला था। किले के ठीक सामने जो मूर्ति लगी थी अकबर या शहजहां की नहीं शिवाजी की थी। माना कि शिवाजी ने आगरा विजय किया था लेकिन क्या मुगल सल्तनत के योगदान को भूल जाना चाहिए। मुगलों ने हमें विश्व प्रसिध्द स्थापत्य कला दी। आज हम जिस ताज पर इतराते हैं वह भी उनकी ही देन है जो कि विश्व मानचित्र पर आगरा की भी एक पहचान स्थापित...