संदेश

uni लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चाय की केतली

चित्र
दो पहर का वक्त,  दिल्ली की गर्मी अपने शबाब पर है |सितंबर का महीना होने के बावजूद बारिस की बूंदें कहीं रूठ सी गई हैं | बादल देखने पर किसी ऐसे रूई के फाहे की तरह लग रहे थे, जैसे वह किसी घायल मजलूम को बस दिखाने के लिए हों, दरद हरने के लिए नहीं | इस रहस्यमई माहौल में समाचार एजेंसी यूएनआई के गेट के बगल में अधनंगा व्यक्ति चाय और कचौड़ी की दुकान लगाए बैठा था | वह लोगों को चाय समोसे देने के बीच शंका भरे मन से रोड़ के दोनो तरफ नजरें दौड़ाता और फिर अपना काम करने लगता | सामने नीति आयोग है, जिसमें उसके स्टोव पर खदबदाती चाय से भी गर्म बहसें हो रही होंगी | लेकिन उसे नही पता कि यह नीति आयोग किस चिड़िया का नाम है और यह भी नहीं पता कि यह सड़क देश के सबसे बड़े सदन तक जाती है | उसे पता भी होगा तब भी बन रही नई नीतियों से क्या मतलब | आखिर नीतियां उसके लिए तो बनती नहीं | बनती तो उसके जैसे लोग अपना घर बार छोड़ दिल्ली की झुग्गियों में रहने को विवस न  होते | रोज बड़े बड़े पत्रकार उसकी चाय की दुकान पर आते हैं | चाय के साथ सरकार की नीतियों पर बहस करते हैं | वह बस सुनता जाता है | उसे चिन्ता तो ...