संदेश

Anti-fascism लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एंटी फासिज्म सिर्फ आतंकित कर सकता है , दक्षिणपंथी लोकप्रियतावाद को रोकना इसके बस की बात नहीं

चित्र
स्लावोज़ ज़ीज़ेक काल मार्क्स के उस फारमूले पर पर दोबारा सोचने की जरूरत है, जिसमें वे धर्म को अफीम बताते हैं। यह सत्य है कि कट्‌टरपंथी इस्लाम धर्म के अफीम जैसा होने का उदाहरण पेश करता है। यह कुछ फंडामेंटलिस्ट मुस्लिमों को अपने वैचारिक स्वप्न में रहते हुए पूंजीवादी आधुनिकता के साथ झूठे टकराव की इजाजत देता है। ऐसे में जबकि कई इस्लामिक देश वैश्विक पूंजीवाद की वजह से तबाह हो रहे हैं।  ठीक इसी तरह ईसाई कट्‌टरता भी है। हालांकि इस समय पश्चिम में अफीम के दो वर्जन हैं, 'अफीम और लोग'। जैसा कि लारेंट सटर ने इस दिखाया कि रसायन विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन रहा है। हमारी जिंदगी के बड़े हिस्से भावनाओं आदि का प्रबंधन नींद की गोलियों, एंटी डिपेंडेंट्स से लेकर हार्ड नार्कोटिक्स से होता है। अब हम सिर्फ सामाजिक शक्तियों से ही नहीं घिरे हैं। हमारी बहुत सी भावनाएं केमिकल सेमुलेशन से आउट सोर्स होती हैं। यह रासायनिक हस्तक्षेप दोगुना हुआ है और काफी विरोधाभासी भी। एक तरफ हम ड्रग का उपयोग बाह्य उत्तेजना आदि को नियंत्रित करने के लिए करते हैं दूसरी तरफ अवसादग्रस्तता और इच्छा की कमी, विचेतन और...