संदेश

कबीर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अपने - अपने राम

चित्र
राम के बारे में जब हम सोचते हैं तो कई तरह के राम मिलते हैं| हर राम एक दूसरे से एकदम अलहदा और अलग अर्थ वाले| सबसे कॉमन तुलसी के मर्यादा पुरुषोत्तम राम हैं| जिनके बारे में बचपन से पढ़ते सुनते आ रहे हैं| एक धार्मिक हिंदू परिवार में जन्म लेने की वजह से रामचरित मानस वाले राम से बचपन से परिचित हैं| ये राम करीब - करीब आदर्श हैं| इनके इस कैरेक्टर की शुरुआत आदर्श बेटे के रूप में होती है और आदर्श राजा बनने के प्रयास पर खत्म होती है| जिसमें वे आदर्श भाई भी हैं| वर्तमान में एक बौद्धिक धड़ा उनके आदर्श पति होने पर सवाल खड़ा करता है| इसे लेकर मेरा व्यक्तिगत विचार है कि आदर्श राजा या बहुत बड़ा समाज सुधारक कभी आदर्श पिता या पति नहीं बन पाता| सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा बिंदु है| अब इसे आदर्शवाद का ड्रॉ बैक माना जाए या कुछ और| वर्तमान में हम देखते हैं तो गांधी और रूसी क्रांतिकारी लेनिन सबसे बड़े उदाहरण हैं| दोनों के सार्वजनिक जीवन ने उन्हें आदर्श पिता नहीं बनने दिया| दूसरे राम से परिचय इंटरमीडियट और ग्रेजुएशन में हुआ| ये कबीर के राम हैं| निर्गुण ब्रह्म| इस राम का पहले वाले से राम से कोई नाता नहीं ह...