क्या महात्मा गांधी को 21वीं सदी का समसामयिक पर्यावरणविद कहा जा सकता है? हिंसा और नफरत के दौर से गुजर रही दुनिया को गांधी रास्ता दिखाते हैं। पर्यावरण के संबंध में की गई उनकी टिप्पणियां बताती हैं कि कैसे उन्होंने उन अधिकांश पर्यावरणीय समस्याओं का अनुमान लगा लिया था, जिनका वर्तमान में दुनिया सामना कर रही है। ऐसे वक्त में गांधी की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। 15 अगस्त 2017 को गांधी के पर्यावरणवाद पर दक्षिण अफ्रीका में प्रोफेसर जॉन एस मूलाकट्टू का लिखा हुआ लेख डाउन टू अर्थ की वेबसाइट पर प्रकाशित हुआ ... ------------------------------------------------------------------ क्या महात्मा गांधी एक मानव पारिस्थिकीविज्ञ थे? यदि हम भारत में पर्यावरण आंदोलन से उत्पन्न विचारों को देखें, जिन पर गांधी जी का काफी प्रभाव रहा है, तो इसका उत्तर निश्चित रूप से “हां” है। मानव पारिस्थिति में आमतौर पर मुख्य जोर पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व और कार्यों तथा इस बात पर होता है कि समय के साथ इन तंत्रों को मनुष्य ने कैसे प्रभावित किया है। यह स्पष्ट रूप से एक महत्वपूर्ण विषय है। इसके मूल में अन्य मनुष्यों और प...