संदेश

आंदोलन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अन्ना और जनता की बीच की उफ्फ ये दूरी ...

चित्र
अन्ना हजारे की आज एक तस्वीर दिखी। जिसमें वे तिरंगा लिए मंच पर खड़े हैं। इस तस्वीर में उनके और प्रतिरोध के बाकी साथियों के बीच करीब काफी जगह है। इतनी जगह कि अन्ना को चश्मा लगाने के बाद भी किसी सबसे आगे बैठने वाले व्यक्ति का चेहरा भी साफ सुथरा नजर नहीं आता होगा। इस खाली जगह में कुछ लोग तिरंगा हाथ में लेकर फहरा रहे हैं। शायद ये विश्वासपात्र होंगे। यह सब तो आप भी तस्वीर में देख सकते हैं। शायद अन्ना के आंदोलन में शरीक भी हुए हों। करीब से देखे हों। अब अपनी बात - अन्ना प्रतिरोध के बाकी साथियों से इतनी दूर होना हमें कुछ जमा नहीं। इस तरह का व्यवहार अन्ना को वैसे ही एलीट सािबत करता है जिस तरह कोई मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बुलेट प्रूूफ शीशे के पीछे से बोलता है। मैं मनोविज्ञान तो नहीं पढ़ा हूं लेकिन मेरे विचार से यह एक डर की वजह से किया जााता है। यह डर वास्तविक भी हो सकता है और महज फोबिया भी। कोई राजनीति व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे इग्नोर कर दिया जाता है। लेकिन जब कोई आंदोलनकारी ऐसा करता है तो दिल में एक हूक सी उठती है। आंदोन का नेता क्या समझता है अपने आप को ? मजलूम और पीड़ित जनता का उद्धारक ? शा...