संदेश

'वोदका डायरीज'

आज नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'वोदका डायरीज' देखी. के. के मेनन, शारिब हाशमी, मंदिरा बेदी और राइमा सेन की मुख्य भूमिका है. मुख्यतया एक क्राइम और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. लेकिन आखिर में पूरी कहानी उलट जाती है और पता चलता है कि यह एक साइको थ्रिलर है. इनसेंटिव ऑब्सेसिव आइडेंटिफिकेशन डिसॉर्डर नाम की एक मानसिक बीमारी पर आधारित है. जिसमें व्यक्ति किसी काल्पनिक कैरेक्टर को जीने लगता है. हालांकि गूगल करने पर इस बीमारी के बारे में कुछ पता नहीं चला.  एक एसीपी मनाली में ' कुछ मर्डर मिस्ट्री सुलझाने की कोशिश करता है और उसमें बुरी तरह उलझता जाता है. फिल्म जबर्दस्त थ्रिल और सस्पेंस से भरी हुई है. कहानी बिखरी होने के बावजूद स्क्रीन से नजर नहीं हटती.  के.के मेनन हमेशा की तरह बेजोड़ हैं. शारिब हाशमी भी शानदार हैं. मंदिरा बेदी की एक्टिंग कहीं-कहीं लाउड है.  अगर फिल्म के लिए बीमारी नहीं गढ़ी गई है तो अच्छे और दिलचस्प मुद्दे पर फिल्म बनी है. लेकिन बीमारी की बजाए पूरी फिल्म मर्डर मिस्ट्री में खप जाती है. बीमारी को थोड़ा और स्पेस मिलना चाहिए था. बहुत कम या कहें दिया ही नहीं गया है. एक लेखक है, जो मर्ड...

बाबा ने स्पीति की बारिश से सराबोर कर दिया

चित्र
    curtsy :Google, key monastery  -----------------------------------------------------  नौकरी से भारी ऊब वाले समय से जब एक बार फिर गुजर रहा हूं तो भागकर 'हिमालय' चले जाने का मन हो रहा है़. ऐसे में एक उनीदे से साप्ताहिक अवकाश वाले दिन अपने से करीब 800 किलोमीटर दूर हिमाचल की स्पीति घाटी को याद कर रहा हूं. उसकी कल्पना में खोया हूं. बाबा कृष्णनाथ की हिमालयी यात्राओं के पन्ने फिर से पलट रहा हूं. हम सब हिमालय को तपस्या की भूमि मानते हैं और तपस्या जीवन का आखिरी काम है. हालांकि 'हिमालय' भाग जाना मैं कहीं दूर चले जाने के संदर्भ में इस्तेमाल करता हूं. हिमालय भले ही क्यों न मेरे से हजार किलोमीटर दूरी पर ही हो.अवचेतन में धरती के आखिरी छोर पर है लेकिन बाबा की हिमालय यात्रा त्रयी से गुजरने के बाद मेरा दिल कम से कम 'की' मोनेस्ट्री या गोनपा पर तो आ ही गया है.  यात्रा त्रयी का पहला हिस्सा ' स्पीति में बारिश' है. बाबा प्राकृतिक रूप से शुष्क स्पीति घाटी में बारिश खोजते हैं. वे यहां सराबोर हो जाते हैं ज्ञान की, स्नेह की, परंपरा की और मानवीय रिश्तों की बारिश से...

...दुनिया इतनी भी बुरी नहीं है अभी

चित्र
मैं कई दिन से सोच रहा हूं कि हर दिन काम करते हुए इतनी सारी न्यूज पढ़ी जाती हैं। सीरिया में बम फूट गए, अमेरिका में मॉस शूटिंग हो गई। कोई दो देश धोती खुंटियाए जंग करने पर आमादा हैं। बहुत कुछ ऐसा होता है। हम दुनिया को संवेदनशील होने का पाठ पढ़ाते हैं और खुद अपनी संवेदना गंवाते जा रहे हैं। कई बार यह भी लगता है कि हमारी संवेदना थक गई है। कोई इस बात पर आपत्ति जाहिर कर सकता है कि क्या संवेदना भी थक सकती है ? लेकिन मुझे तो ऐसा ही लगता है। कई बार खबरें पढ़कर आंखें थोड़ी भी नम हो जाती हैं। ऐसी ही एक खबर मिली न्यूयॉर्क टाइम्स पर। यह समाचार पूर्वी जर्मनी के एक गांव गोल्जओ का है। कभी कम्युनिस्ट शासन के अंतर्गत रहे पूर्वी जर्मनी का यह गांव भी बाकी हिस्सों की तरह विस्थापन की मार झेल रहा है। साल 2015 में जब शरणार्थी संकट अपने उफान पर था। सीरिया से हजारों की संख्या में लोग जर्मनी में शरण पाने की कोशिश कर रहे थे तो गोल्जओ में भी 16 सीरियाई परिवारों को स्थानीय मेयर ने बसाया। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने नाक भौं सिकोड़ी। लेकिन जल्द ही उन्होंने स्वीकार कर लिया। यहां के स्थानीय स्कूल में पहली कक्षा में जाने वा...

एक नदी की सांस्कृतिक यात्रा और जीवन दर्शन का अमृत है 'सौंदर्य की नदी नर्मदा'

चित्र
यात्रा वृतांत  पढ़ना कुछ हद तक उस स्थिति में तृप्ति दायक है जब यात्राएं करना किसी वजह से संभव न हों। पढ़ते वक्त शारीरिक न सही पर मानसिक रूप से लेखक के साथ पाठक भी यात्रा तो कर ही रहा होता है। 'सौंदर्य की नदी नर्मदा' ऐसा ही एक यात्रा वृतांत है, जिसमें अमृतलाल वेगड़ मध्य और पश्चिम भारत को सींचने वाली हिमालय से भी पुरानी नदी नर्मदा के तट की परिक्रमा पर ले जाते हैं। मन और कर्म से कलाकार वेगड़ जी ने नमर्दा के अनुपम सौंदर्य का चित्र शब्दों के जरिए खीचा है। किस तरह नर्मदा ने अपने जल से पत्थरों कों हजारों वर्ष में तराश कर मॉर्डन शिल्प में बदल दिया है, खिले हुए फूल की तरह झरने, सब कुछ उन्होंने रंग और ब्रुश की बजाए कलम से चित्रित किया है। एक और बात, यह वृतांत सिर्फ नमर्दा के स्थूल सौंदर्य का वर्णन भर नहीं बल्कि सांस्कृतिक दस्तावेजीकरण भी है। वेगड़ जी के यात्रा वृतांत से पहले तो किताब शुरू करते ही उसकी भूमिका का रसास्वादन मिलता है। मोहनलाल वाजपेयी जी ने क्या खूबसूरत भूमिका लिखी है। वे भूमिका में लिखते हैं, विचित्र नहीं यदि ऐसी अद्वितीया, पुण्योत्मा, शिव की आनंद विधायिनी, सार्थक नाम्ना श्र...

आधी रात को टिपटिपाते पानी में गांव की सुलगती-उलझती याद

चित्र
अषाढ़ के बादल बाहर टिप-टिप बरस रहे हैं। ये टिप-टिप बरसा पानी वाले बादल नहीं हैं। ये तो बस बरस कर निकल जाएंगे, सुबह आंख खुलेगी तो धूप से आंख मिचमिचाएगी। लेकिन अभी का माहौल कुछ ऐसा है कि गांव और घर की याद आ रही है बड़ी बेतहाशा। इस तरह बारिश से मेढक टर टराने लगते थे। घर के सामने खड़े बबूल के पेड़ पर जुगनू चमकते थे। माहौल थोड़ा रोमांचक, थोड़ा खुशी वाला और थोड़ा सैडेटिव हुआ करता था। थोड़ा सैडेटिव होने की कोई खास वजह न होते हुए भी ऐसा होता था। शायद यह बस मौसम का असर हुआ करता था। भीतर गर्मी होती थी, बाहर आसमान से पानी चू रहा होता था। अभी बस याद आ रहा है वही माहौल, वही मौसम। कई बार जहां हम रह रहे होते हैं वो हमें अच्छा नहीं लगता। इसे ही शायद कहते हैं, घर की मुर्गी साग बराबर। फोटो: गूगल से साभार  यहां (इंदौर) में बारिश हो रहा पर पूरी तरह सन्नाटा है। एकदम नीम सन्नाटा। गली के कोने पर कुत्ता दुबक कर बैठा हुआ है। स्ट्रीट लाइट की रोशनी में सड़क पर इकट्‌ठा हुआ पानी चमक रहा है। अजीब से ख्याल आ रहे हैं उस कुत्ते, चमकते पानी और खुद को छाया में आराम से खड़े हुए देखकर। यह भी एक अति ही है कि मैं खुद को उस...

दो कौड़ी की वेब सीरीज है 'लैला'

चित्र
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई दीपा मेहता की वेब सीरीज लैला को लेकर काफी चर्चा है। कहा तो यह जा रहा है कि मेहता के डायरेक्शन में बनी यह वेब सीरीज भारत की आजादी के शताब्दी वर्ष यानी 2047 का आइना है। सीरीज की शुरुआत थोड़ी रोमांचक और डरावनी लगती है। हर तरफ धुआं-धुआं और कचरे का पहाड़ दिखता है। किसी किसी फिल्म या कहानी में कई बार हम लोग तो इसलिए भी कुछ स्पेशल खोजने लगते हैं कि उसकी खूब चर्चा हो रही होती है। हमने एक दिन में चार एपिसोड इसी उम्मीद में देख डाले कि शायद कुछ स्पेशल हो इसमें। लेकिन न तो यह फिल्म भविष्य के शुद्धतावद की सनक से डरा पाती है और न ही पर्यावण संकट को लेकर, जैसा कि शुरुआत ही इसी विषय से होती है। सीरीज के पहले एपिसोड का पहला बड़ा शॉट है शुद्धतावादियों का शालिनी और रिजवान के घर धमक पड़ना। वो शालिनी पाठक, उसकी बच्ची को उठा ले जाते हैं और रिजवान की हत्या कर देते हैं। पहला सवाल भी यहीं उठता है कि अंतर धार्मिक/जातीय विवाह की वजह से शुद्धतादी पकड़कर ले जाते हैं तो उन्हें पानी चोरी करने के आरोप का बहाना क्यों बनाना पड़ा ? आखिर यह देश आर्यावर्त बन चुका था। उनकी सरकार थी, इसके बावजूद वो किसी...

एकरंगी होती दुनिया

चित्र
आज मैं सुबह से मेरे दिमाग में एक बात तनकर खड़ी हो गई है। कतई वह खिसकने का नाम नहीं ले रही है। बात है एकरसता की, विविधता की। यह दुनिया जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कितना एकरस होती जा रही है। चाहे वह भाषा हो या खान-पान। जीवों जेनेटिक विविधता हो या फलों और सब्जियों की। सारे शहर एक जैसे ही लगते हैं। एक जैसी बनावट, लगभग एक ही जैसा कल्चर। खाने के मामले में तो पूछना ही नहीं है। चाइनीज पंजाबी और साउथ इंडियन का इस तरह प्रभुत्व है कि स्थानीय स्तर की सारी चीजें गायब। जब मैं किसी शहर की सड़क पर टहलता हूं तो बड़ी बोरियत सी लगती है। पिछले वाले शहर वाले मैक्डोनॉल्ड और सीसीडी से यहां भी सामना हो जाता है। विविधता किसी भी शहर के पुराने हिस्से में तो बची है लेकिन जो नया हिस्सा है वहां बिल्कुल नहीं है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नई संस्कृति किस तरह विविधता को लील जाने पर आमादा है। भाषायी और जैव विविधता को थोड़ा सा आंकड़ों में देखें तो स्थिति ज्यादा साफ दिखती है। 1903 से लेकर अब तक सब्जियों की 93 फीसदी से अधिक प्रजातियां खत्म हो चुकी हैं। 1903 में सिर्फ कद्दू की 285 प्रजातियां दुनिा भर में उगती थीं...