संदेश

एक कविता का सर्वोदयी स्वर ...

चित्र
विनोद कुमार शुक्ल का कविता संग्रह 'सब कुछ होना बचा रहेगा' काफी दिन से बुक शेल्फ में रखा हुआ था। अचानक से कुछ न पढ़ी गई किताबें टटोलते हुए उसकी याद आ गई। गुंजेश भाई कई बार विनोद कुमार शुक्ल की कविता सुनाए हैं पहले। उन्हीं के बताने पर यह काव्य संग्रह भी लिए थे। अब हमारी इतनी हैसियत तो नहीं कि विनोद कुमार शुक्ल की किसी कविता की या उनके कविता संग्रह की समीक्षा करें। बस पढ़ते हुए एक कविता मन-मस्तिष्क में कहीं गहरे धंस गई। इसे तीन से चार बार पढ़ चुके हैं अब तक। मंगल ग्रह इस समय पृथ्‍वी के बहुत पास आ गया है'  कविता जितनी बार पढ़ते हैं, हर बार गांधीवाद और उनका सर्वोदयी दर्शन बहुत बेसब्री से याद आ जाता है। इस कविता को पढ़ते हुए सबसे पहले धरती पर आसन्न जलवायु संकट पर दिमाग जाता है। यह धरती, जिसे अथर्व वेद में 'धरती माता' कहा गया है, को इसके ही बेटे-हम सब तहस-नहस करने को आमादा हैं। इंसान आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस तक पैदा कर लिया है लेकिन सवाल है कि यह सब किस काम का होगा जब धरती रहने लायक ही नहीं बचेगी ? अभी भारत जैसे देश का कोई भी मेट्रो और स्मार्ट सिटी पानी के मामले में बेपर है।...

शेखर और मैं

चित्र
एक मैराथन प्रयास के बाद 'शेखर: एक जीवनी' पढ़कर संपन्न कर दिए। खत्म करने के तत्काल बाद तो वैसा ही था जैसा कोई अन्य किताब पढ़ने के बाद महसूस होता है। सूनापन जैसा। जैसे कुछ दिन के लिए कोई चीज जिंदगी का हिस्स हो गई हो। सोते-जागते, हर वक्त उसका साथ रहता है। शेखर एक जीवनी पहली किताब है, जो पढ़ने के बाद करीब शाम तक धीरे-धीरे अपने पाश में लेती गई और पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले ली। एक समय मेरी जिंदगी में उतनी ही उदासी भर गई, जितना आखिर में शेखर और शशि के जीवन के जीवन में थी। हमने अपने भीतर कई तरह विकृतियां देखनी शुरू कर दी। जो शेखर के जीवन में थी। वह सब हमारे पोर-पोर में चुभने लगी। शुरुआत से शेखर का बचपन और मेरा बचपन करीब-करीब एक जैसा था। उतनी ही उपेक्षा हमें मिली, जितनी शेखर को। मुझे उपेक्षा मिली, ऐसा मैं सोचता हूं। शेखर भी यही सोचता था। शायद ऐसा न रहा हो। मैं उतना विद्रोही नहीं रहा कभी तो शरारतें कम करता था लेकिन क्लास में पढ़ने में मन कभी नहीं लगा। उसी की तरह मेरे भीतर सब्र नहीं है। क्रांति जैसा कुछ करना तो चाहता हूं पर जल्द ही इरादे हांफ जाते हैं। शायद यह एक मध्यम वर्गीय व्यक्ति का...

स्व से साक्षात्कार

चित्र
1 मैं नि:शब्द हूं  निर्वाक्, भौचक   विस्मित, जब नजर गई स्वयं पर  एक दिन औचक  भटक रहा था रोशनी के लिए बाहर  और ... घना अंधेरा था अंतस में ही मेरे  उत्कंठा थी विश्व, ब्रह्मांड  जान लेने की जल्दी  अनजान था खुद से  लड़ना चाहता था जिनसे बाहर  वो सब मौजूद स्वयं के भीतर  लबरेज था सामंती वृत्तियों से  और खोज-खोज कर टकरा रहा था बाहर  देख रहा था क्रांति के सपने  जब देखा खुद के भीतर  तब हुआ प्रकाश  क्रांति तो मांग रहा मेरा ही अंतस  ----- 2 मेरे पास खत्म हुए किस्सों की खामोशी है खुद से भी बातें खत्म हो जाने के बाद का मौन टीस है ठंडी उदासी घनी होने की  कुछ प्रकाश है शोर का इस खामोशी,  उदासी  और मौन मिले क्षण में  जहां खत्म हो जाती हैं  सब किस्से, कहानियां, बातें  शुरू होता है सवालों का अंधड़  उड़ा ले जाता है कहीं दूर वीराने में  क्या छुपी हुई थी असल बात दो वाक्यों के बीच अव्यक्त की भी ह...

मुट्‌ठी से फिसला हुआ छुट्‌टी का दिन और शाम के कुछ घंटे

चित्र
फाइल फोटो, साभार गूगल। मुट्ठी से जिस तरह रेत सरकती है उसी तरह छूट्‌टी के दिन, दिन फिसल जाता है। सुबह आधे घंटे ज्यादा सोया जाता है। दोपहर को फिर पेट भरने का इंतजाम मुश्किल से। इस तरह एक लंबी नींद लेने के बाद जब आंख खुलती है तो शाम कमरे में आ चुकी होती है। दिन तो रोज के जैसा ही रहता है लेकिन यह शाम थोड़ी तो अलग होती है। गली में कई नए चेहरे नजर आते हैं। जो अन्य दिन कभी नहीं दिखते। बर्फ गोले वाले की घंटी सुनाई पड़ती है। पड़ोसी की प्ले लिस्ट का पता चलता है। यह शाम बहुत ठहराव लिए होती है। जैसे लगता है कि दुनिया को कहीं नहीं जाना है। सब इस शाम की मंद-मंद खुशी में शरीक हैं। छुट्‌टी की शाम ही पता चलता है कि मुहल्ले में बच्चे भी रहते हैं। अपने मम्मी-पापा की अंगुली पकड़ कर चॉकलेट खरीदने की जिद करते हुए। हमजोलियों के साथ धमाचौकड़ी करते हुए। ये आजाद हो चुके होते हैं दस किलो के बस्ते और गले में फंसी टाई से। हां होमवर्क से अभी भी ये अपना पिंड नहीं छुड़ा पाए होते। लेकिन यह एक से दो घंटे का वक्त इनका अपना जरूर होता है। थोड़ा और बढ़िए तो एक ताजा हवा का झोंका आता है और मन को भिगो कर चला जाता है। यह परफ्य...

ईको रूम है सोशल मीडिया, खत्म कर रहा लोकतांत्रिक सोच

चित्र
pawel kuczynski  लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद और असहमति दो बेहद जरूरी तत्व हैं। इस व्यवस्था की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि इस व्यवस्था में रहने वाले लोग व्यक्तिगत तौर पर कितने लोकतांत्रिक हैं। वे असहमति के स्वर को कितनी जगह देते हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कई बार विचार आता है कि क्या यह प्लेटफॉर्म हमारे  लोकतांत्रिक विचार को बढाता है ? क्या यह यूजर को दूसरे की असहमति को स्पेस देना सिखाता है ? सोशल मीडिया जब नया नया आया था तो कहा यही गया था कि इससे दुनिया ग्लोबल हो गई। लोग अपनी बात को बगैर काटा छांट कर रख सकेंगे। दुनिया ग्लोबल तो उतनी नहीं हुई, लेकिन लोगों की बात बगैर सेंसर हुए रखी भी जाने लगी। इसके लोकतांत्रिक होने का पहला मजाक तो डेटा के हेरफेर ने कर दिया। यह बात शत प्रतिशत साबित हो चुकी है। अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप से लोगों का विचार बदलना हो या फिर ब्रिटेन में चल रहे ब्रेक्जिट जनमत संग्रह में । ऐसी घटनाओं ने इस टेक बेस्ड डेमोक्रेसी की सीमाओं का खुलासा कर दिया है। यह साफ साफ बता रहा है कि सोशल मीडिया बेस्ड डेमोक्रेसी की लगाम किसी ...

'कविता हमेशा धर्म के विरुद्ध होती है'

चित्र
अरबी के प्रसिद्ध आधुनिक कवि अदोनिस पेरिस में स्व निर्वासित नागारिक के रूप में रह रहे हैं। उन्हें अरबी भाषा में गद्य कविता का आविष्कारक माना जाता है। उन्हें लगभग हर बार साहित्य के नोबेल का एक उम्मीदवार माना जाता है। अदोनिस की अरब में लोकप्रियता के बारे में कहा जाता है कि उन्हें हर कोई जानता है। लेकिन वे साल साल 2011 के बाद से वे लगातार सीरिया संघर्ष को लेकर एक विवादस्पद व्यक्तित्व रहे हैं। 2011 की शुरुआत में सीरियाई विद्रोह की शुरुआत के बाद अरबी बुद्धिजीवियों को अदोनिस की टिप्पणी का इंतजार था। न सिर्फ इसलिए कि वे एक बड़े कवि हैं बल्कि वे शियाओं की अलावित शाखा से भी हैं। जिससे कि सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद का संबंध है। आखिरकार साल 2016 के जून महीने में अदोनिस ने बसर अल-असद को एक खुला खत लिखा। जिसमें उन्होंने डेमोक्रेटिक ट्रांजिशन का आह्वान किया था। लेकिन तब तक असद शासन 1400 लोगों की हत्या कर चुका था। अदोनिस की इतनी देर से प्रतिक्रिया देने को लेकर भी उनकी काफी आलोचना हुई। 86 वर्षीय अदोनिस ने साल 2016 में ही पैन अरब न्यूजपेपर अल हयात में नियमित कॉलम लिखकर अरब स्प्रिंग की विफलता पर अपने ...

बिना स्वतंत्रता के सबसे सुखी होने का ये कैसा भरोसा

चित्र
किताब: एक रोमांचक सोवियत रूस यात्रा  लेखक: डोमिनीक लापिएर  यात्रा वृतांत लिखा जाना इतिहास लिखने जैसा है। ऐसा मेरा मानना है। लेकिन इसका दायरा तिथियों और सत्ता पर पर काबिज लोगों की कहानियों से काफी बड़ा होता है। यह संस्कृति, सभ्यता और राजमहलों के एश्वर्य से काफी दूर जीने वालों के बारे में ज्यादा होता है। पिछले महीने हमने बाबा कृष्णनाथ के हिमालयी यात्रा का एक हिस्सा स्पीति में बारिश पढ़ा। अब फ्रैंच पत्रकार डोमिनीक लापिएर का यात्रा वृतांत एक सोवियत रूस यात्रा। बाबा कृष्णनाथ की स्पीति में बारिश पर अभी कुछ लिखने की स्थिति में नहीं हूं। उसको लेकर भीतर एक यात्रा का दौर चल रहा है। वो पूरा होगा तब लिखा जाएगा। फिलहाल डोमिनीक पर। डोमिनीक लापिएर की यात्रा के समय उम्र 25 साल थी। उनके साथी फोटो पत्रकार ज्यां पियरे पेद्राजनी की 27 साल। उनके साथ उनकी पत्नियां भी थीं। डोमिनीक और पेद्राजनी की 13000 किलोमीटर की यात्रा  सोवियत यूनियन के समाजिक जीवन की यात्रा है। इस वृतांत को पढ़ने के क्रम में सबसे पहला सवाल आता है, कम्युनिस्ट स्टेट अपने लोगों को दुनिया से काट कर क्यों रखते हैं? इसका ...