संदेश

बिन पानी कैसा विकास

चित्र
दे श में गहराते सूखे को प्राकृतिक संकट कह के अब हम अपनी गर्दन नहीं छुड़ा सकते। इसके पीछे विकास के नाम पर किए गए कई ऐसे कार्य हैं, जिसके लिए सीधे तौर पर हम सब जिम्मेदार हैं। वरन् राजस्तान के रेगिस्तान से लेकर कच्छ के रण तक पानी की कमी से इंसान के जीवन की बेल मुरझा ही नहीं सकती। इन दोनों स्थानों पर क सबसे कम बारिश होती है। इसके बावजूद वहां मानव बस्तियां हैं, बहुरंगी लोक-रंग हैं। इसके उलट कभी मंजीरा, तिरना और घरनी जैसी नदियों से सिंचित लातूर एक एक बूंद पानी के लिए तरसता है। बुंदेलखंड सैकड़ों की संख्या में चंदेल कालीन तालाबों के बावजूद प्यास से मरता है । ऐसा क्यों है ? दरअसल इसका एक जी जवाब है, उपेक्षा। हमने जल संरक्षण के तरीकों को उपेक्षित किया।  थोड़ा सा इतिहास पलटते हैं तो, भारत में जल संरक्षण की परंपरा सदियों पुरानी रही है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी जलसंरक्षण की कला और तकनीक स्थानांतरित होती रही। अंग्रेज जब आए उस वक्त देश में करीब 25 लाख तालाब थे। वह भी बिना किसी जल संरक्षण विभाग के।  देश के नए निज़ाम ने अपने यूरोप की तरह यहां भी हर चीज का लिखित साक्ष्य खोजना शुरू...

माचिस से रोमांस....

चित्र
साभार: Korekgraphy 

माचिस की तीलियां सिर्फ आग ही नहीं लगाती...

चित्र
Korekgraphy फोटोग्राफी की ही एक विधा है। इसमें माचिस की तीलियों के सहारे बनाए मॉडल्स को शूट करके कोई कहानी कही जाती है। यह हमें इंटरनेट की गलियों में बस यूं ही भटकते हुए मिल गया। वास्तव में इन रचनाओं के बारे में बताने के लिए किन्हीं शब्दों की जरूरत नहीं है। साभार : Korek aphy.com 

एक आदमी

वर्षों पहले मैने देखा था  एक ऐसा आदमी  जो मोटर नहीं बैलगाड़ी से चलता था  दो-चार मील पैदल ही नापा करता था उसके पास न तलवार होती थी न कोई बंदूक होती भी क्यों !  वह न किसी से लड़ता था  न ही रखता था खजाने का संदूक  उसका रंग श्रम की आंच पर तपकर लोहे जैसा हो गया था  उसे देखकर गाना गाते थे हम लोहे जैसा रंग है तेरा, चांदी जैसे बाल नाक और कान के पोरों पर लटकी  पसीने की तेजाबी बूदें मोतियों का अहसास कराती थीं | बदन से उठती स्वेद गंध  श्रम की महक लगती थी  .............................. वह आदमी सूरज के जगने से पहले  बिना अलार्म के मुर्गे की बांक पर जगता था  उसके कंधे पर लटकता था  मछली मारने का जाल या फावड़ा कुल्हाड़ी  कई बार देखा जाता था हंसिया-हथौड़ा भी साथ लटकाए  शायद वह नहीं जानता रहा होगा  कार्ल मार्क्स, लेनिन स्टालिन, माओ को  ना ही उसने सुना होगा कभी  किसी वोल्सविक क्रांति के बारे में  पर मुझे वह लगता था सच्चा साम्यवादी  ...........

Azadi

उठ मेरी जान

उठ मेरी जान, उठ  अभी दूर तक चलना है तुझे  वहां तक जहां जमीं औ आसमां हैं दिख रहे गले लगते हुए  रास्ते हैं पथरीले और कंटीले  पर इसी पे चलना है तुझे  रास्ते की कठिनाईयों में  इतना दम कहां जो तेरे हौसलों को तोड़ सकें  नहीं कोई बेड़ियां मजबूत इतनी  जो कदमों को तेरे थाम सकें बस एक बार उठ जा मेरी जान  थकान, हताशा, हार को  निकाल फेंक दे शब्दकोष से गर जितना मिला उसे ही  बस कह दिया तो जहां से निकल कर आए हो वहीं पहुंचा दिए जाओगे फिर से अतीत तेरा शोषण और दमन से भरा हुआ है  कुछ पन्ने पलट देख इतिहास के तू समर्थ है नया आदर्श गढऩे में  ना सीखना रामायण पुराणों से  वरना मुक्त न हो सकोगे  अग्नि परीक्षा चीरहरण से  तेरी मंजिल करीब है  बस एक बार हासिल कर ले उसे फिर तेरा जहां होगा, तेरी कहानियां  उठ मेरी जान एक बार फिर से  वह सामने इंतजार कर रही हैं  तेरा नई सुबह की रश्मियां

तुम्हें क्या क्या लिखें

जिंदगी का राग लिखें,  रंग लिखें  पतझड़-बसंत लिखें  या मन की तरंग लिखें हर रोज सोचते हैं  तुम्हें क्या क्या लिखें जमीं का माहताब लिखें  अपनी आंखों का आब लिखें या कोई ख्वाब लिखें  सोचते हैं क्या क्या लिखें  तेरे कदमों की आहट लिखें  मुस्कराता देख मिलती राहत लिखें  या अपनी आखिरी चाहत लिखें सोचते हैं तुम्हें क्या क्या लिखें  होठों का गुलाब लिखें खूबसूरती का शबाब लिखें  या बस लफ्ज 'लाजबाब' लिखें  सोचते हैं अब और क्या लिखें  क्यों ना तुम पर  कोई किताब लिखें  दिल की हर बात लिखें  बस लिखते रहें  दिन-रात लिखें  पर सवाल वही क्या-क्या लिखें  कहां से शुरू कहां  अंत करें